जुए पर अब तक कि सबसे बड़ी कार्यवाही , 84 जुआरियों से एक करोड़ से अधिक बरामद

मध्य प्रदेश , 19-07-2023 9:56:21 PM
Anil Tamboli
जुए पर अब तक कि सबसे बड़ी कार्यवाही , 84 जुआरियों से एक करोड़ से अधिक बरामद
मंडला 19 जुलाई 2023 - नैनपुर में लाखों रुपये की जुआ की फड़ पर दबिश दी गई है। 84 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया साथ ही कई चौपहिया और दोपहिया वाहन को पुलिस ने जब्‍त किया हैं। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने बताया कि मुखबिरों से सूचना मिली थी। नगर भर के अनेक धनाढ्य और प्रतिष्ठित लोगों के अलावा अनेक व्यापारी भी शामिल हैं। नैनपुर नगर के अलावा अन्य क्षेत्रों से भी आकर इस जुआ फड़ में दांव लगाने वाले लोगों की जानकारी मिल रही है।

एसपी ने बताया कि लंबी चौड़ी रकम और अनेक लोगों के उपस्थिति की सूचना मिलने पर विशेष पुलिस टीम का गठन कर चारों ओर से घेराबंदी की गई। नैनपुर नगर से बाहर की ओर जाने वाली प्रत्येक रास्ते पर नजर रखी गई। पूरी तरह से घेराबंदी करने के बाद जुआ फड़ में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान 84 लोग जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। बड़ी मात्रा में नकद राशि बरामद किया गया। लगभग 10 चौपहिया वाहन भी जब्‍त किए गए जिनमें से 2-3 एसयूवी मॉडल के वाहन भी शामिल हैं।

अभी नकदी की गिनती की जा रही है। नकद राशि और जब्त किए गए वाहनों की कीमत को मिलाकर इस तरह कुल राशि एक करोड़ के ऊपर जा सकती है। पुलिस अधीक्षक सकलेचा ने बताया कि कार्रवाई अभी भी जारी है। गिरफ्तार किए गए लोगों की जांच पड़ताल अभी की जा रही है। शाम तक पूरे मामले की विस्तृत जानकारी दी जा सकेगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता का काटपत्ती जुआ खेलते VIDEO हुआ वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली

सक्ती - 09 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाले दुजराम को उम्र कैद की सजा, सक्ती कोर्ट का फैसला

सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, ईरसाद अहमद सहित 07 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपये जप्त

सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार

छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच

छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत

छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ

छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH