जांजगीर चाम्पा - पत्नी के गवाह को अपने पक्ष में गवाही देने के लिए धमकी देना पति को पड़ा भारी
जांजगीर चाम्पा , 19-07-2023 4:29:28 AM
जांजगीर चाम्पा 18 जुलाई 2023 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 16 जुलाई 2023 को प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई की उसका पति से तलाक संबंधी प्रकारण कुटुम्ब न्यायालय में लंबित है इसी बात को लेकर जब गवाह तुलसी गोस्वामी उसके वकील द्वरा दिए गए दस्तावेजो को देने उसके घर आया था उसका पति और सेमलिया टंडन उम्र 37 वर्ष , लक्ष्मी टंडन उम्र 25 वर्ष , अशोक टंडन उम्र 34 वर्ष सभी निवेश ग्राम नकदीडीह थाना बिर्रा , ललित भारद्वाज उम्र 34 ग्राम रिंगनी थाना शिवरीनारायण उसके घर आकर अपने पक्ष में बयान देने की बात कहते हुए प्रार्थिया को लाठी डंडे से मारपीट किये है गवाह का मोटर साईकल को तोड़ कर जान से मारने की धमकी दे कर चले गए।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर बिर्रा थाने में आरोपियों के विरुद्ध धारा 294 , 506 , 323 , 327, 427, 195 (क) , 34 भादवी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक अवनीश कुमार श्रीवास थाना प्रभारी बिर्रा , प्रधान आरक्षक वेंकट रमन , आरक्षक सनोहर जगत , राजेश कौशिक , मनीष सोनवांनी का सराहनीय योगदान रहा।
















