छत्तीसगढ़ में अवैध संबंध बना हत्या का वजह , पत्नी के चरित्र शंका में भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट ,,

दुर्ग , 24/08/2020 2:09:43 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में अवैध संबंध बना हत्या का वजह , पत्नी के चरित्र शंका में भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट ,,
दुर्ग 24 अगस्त 2020 - जिले में चरित्र शंका में अपने ही ममेरे भाई की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने बेहद दिलचस्प तरीके से पुलिस को गुमराह करने और खुद को बचाने का प्लान बनाया। इस मामले में पुलिस ने हत्या के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह मामला अंडा थाना क्षेत्र का है, जहां शनिवार को चिरपोटी इलाके में इस कांड की शुरूआत एक फोन कॉल से हुई। गांव के लोगों ने उतई के सरकारी हॉस्पिटल में खबर दी कि दो युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। जब युवकों को अस्पताल लाया तो इनमें से एक की मौत हो चुकी थी, दूसरे युवक को हल्की चोट आई थी। घटना अवैध संबंध में युवक के रोड़ा बनने की वजह से की गई है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी लक्ष्मण चंद्राकर ने कथित रूप से एक हादसे की कहानी पुलिस को सुनाई। जिसमें उसके ममेरे भाई महिपाल चंद्राकर की मौत हो जाने की जानकारी वो देता रहा। शव को जांच के लिए भेजे जाने पर यह बात सामने आई कि मरने वाले के सिर पर चोट आई है। यह हादसे की चोट नहीं, बल्कि किसी के द्वारा किए हमले की चोट है। इस पर पुलिस को लक्ष्मण पर शक हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने पर वो बयान बदलने लगा। रविवार को उसने बताया कि उसने ही महिपाल का मर्डर किया था।

पुलिस के मुताबिक, लक्ष्मण का महिपाल की पत्नी से संबंध था। इसकी भनक महिपाल को लग चुकी थी। आरोपी लक्ष्मण चंद्राकर ने बताया कि महिपाल और वह दोनों ही 1 साल से रायपुर की एक फैक्ट्री में काम करते हुए साथ रह रहे थे। महिपाल उसका ममेरा भाई था। 3 दिन पहले धान कुटाने के काम से वह महिपाल को लेकर अपने गांव ओटेबंद आया था। 21 अगस्त की रात शराब पीते वक्त महिपाल चंद्राकर और लक्ष्मण चंद्राकर के बीच पत्नी से संबंध की बात को लेकर झगड़ा हो गया। लक्ष्मण ने इस दौरान गुस्से में आकर मसाला कूटने वाले पत्थर से महिपाल के सिर पर जोरदार वार किया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

देर रात आरोपी लक्ष्मण अपने दोस्त शुभम चंद्राकर की मदद से महिपाल के शव को ओटेबंद से दूर चिरपोटी तिराहा के पास लेकर आया। महिपाल के शव को युवकों ने यहां फेंक दिया। शुभम यहां से घर लौट गया और लक्ष्मण लाश के पास ही लेट गया और अपनी बाइक को ऐसे गिरा दिया, जिससे देखने वालों को यह एक सड़क हादसा लगे। सुबह गांव वालों को हादसे और अनजान लोगों से मारपीट की झूठी कहानी सुना दी। खुद के बेहोश होने की बात भी कही। यह सब सुनकर गांव के लोगों ने इन्हें अस्पताल पहुंचाया था।

ताज़ा समाचार

भारत मे कॉकरोच जनता पार्टी की आंधी, देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को पीछे छोड़ बना NO-1
भारत मे कॉकरोच जनता पार्टी की आंधी, देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को पीछे छोड़ बना NO-1
छत्तीसगढ़ - अपनी पत्नी को आई लव यू बोलना पति को पड़ा भारी, नाराज साले ने दोस्तो के मिलकर..
छत्तीसगढ़ - अपनी पत्नी को आई लव यू बोलना पति को पड़ा भारी, नाराज साले ने दोस्तो के मिलकर..
नशे के गिरफ्त में सक्ती के युवा, गुमटी, दवाई दुकान और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों तक मे बिक रही है नशे का सामान, पुलिस बेखबर
नशे के गिरफ्त में सक्ती के युवा, गुमटी, दवाई दुकान और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों तक मे बिक रही है नशे का सामान, पुलिस बेखबर
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी के आपसी विवाद का फायदा उठा कर दोस्त ने महिला को बनाया हवस का शिकार
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी के आपसी विवाद का फायदा उठा कर दोस्त ने महिला को बनाया हवस का शिकार
छत्तीसगढ़ - पुल के ऊपर से नदी में छलांग लगाकर युवराज ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पुल के ऊपर से नदी में छलांग लगाकर युवराज ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
इस तारीख से शुरू हो रहा है नौतपा, आसमान से बरसेगी आग, जाने क्या है नौतपा का मतलब
इस तारीख से शुरू हो रहा है नौतपा, आसमान से बरसेगी आग, जाने क्या है नौतपा का मतलब
चाचा की गैरमौजूदगी में भतीजे ने चाची को बनाया हवस का शिकार, CCTV में कैद हुई वारदात
चाचा की गैरमौजूदगी में भतीजे ने चाची को बनाया हवस का शिकार, CCTV में कैद हुई वारदात
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ में सूर्यदेव का कहर, पारा हुआ 45 डिग्री के पार, 05 दिनों तक लू चलने का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में सूर्यदेव का कहर, पारा हुआ 45 डिग्री के पार, 05 दिनों तक लू चलने का अलर्ट
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार मालवाहक ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार मालवाहक ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH