खुले बोरवेल में फिर गिरी एक और मासूम , ढाई साल की अस्मिता को बचाने रेस्क्यू जारी
मध्य प्रदेश , 18-07-2023 6:48:33 PM
विदिशा 18 जुलाई 2023 - विदिशा जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के गांव कजरी बरखेड़ा में मंगलवार को एक ढाई साल की बच्ची घर के आंगन में खुले पड़े बोरवेल में गिर गई। बच्ची का नाम अस्मिता पिता इंदर सिंह (पप्पू) बताया गया है।
बोरवेल की गहराई करीब 15 फीट बताई जा रही है। एसडीएम हर्षल चौधरी मौके पर पहुंच गए है। उनके मुताबिक बचाव कार्य शुरू कर दिया है। जेसीबी से बोरवेल के आसपास खोदाई की जा रही है। रस्सी के सहारे भी बच्ची को बोलवेल से बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।
News updating...
















