महाकाल की सवारी के दौरान छत पर खड़े तीन युवकों ने भक्तों पर थूका , पूरे शहर में तनाव का माहौल

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
महाकाल की सवारी के दौरान छत पर खड़े तीन युवकों ने भक्तों पर थूका , पूरे शहर में तनाव का माहौल
उज्जैन 17 जुलाई 2023 - सावन के दूसरे साेमवार को निकली बाबा महाकाल की सवारी में शामिल भक्तों पर थूकने का मामला सामने आया है। छत पर खड़े वर्ग विशेष के तीन युवकों ने भक्तों पर थूका। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रशासन के सूत्रों के अनुसार आरोपितों के मकान तोड़ने की कार्रवाई भी की जाएगी।

SP सचिन शर्मा ने बताया कि सावन के दूसरे सोमवार पर बाबा महाकाल की सवारी निकल रही थी। सवारी शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए टंकी चौक पहुंची थी। यहां बहुमंजिला भवन पर तीन युवक खड़े हुए थे। सवारी के गुजरने के दौरान युवकों द्वारा नीचे खड़े भक्तों पर थूका गया।

नीचे खड़े कुछ युवकों ने इस करतूत का मोबाइल से वीडियो बना लिया। इसमें युवक थूकते हुए और कुल्ला करते हुए नजर आ रहे है। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और तत्काल कार्रवाई करते हुए अदनान , सूफियान व अशरफ नामक युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सावन लोट निवासी भेरूगढ़ नाका चौराहा की शिकायत पर तीनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मामले की जानकारी लगने पर हिंदूवादी संगठन के सदस्य खाराकुआं थाने पर एकत्र हो गए और जमकर नारेबाजी की। इस पर भारी पुलिस बल थाने पर पहुंच गया। लोगों की मांग थी कि आरोपितों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं दूसरी और मुस्लिम पक्ष के लोग भी थाने पहुंचे और ASP आकाश भूरिया , CSP ओपी मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों के समक्ष अपना पक्ष रखा।

ASP आकाश भूरिया ने बताया कि महाकाल सवारी के दौरान भजन मंडली एवं ढोल नगाड़ा बजाने वाले कुछ लोग सवारी में गुजर रहे थे, जिनके ऊपर एक मकान के ऊपर से कुछ युवकों द्वारा पानी पीकर थूका गया। इस पर थाना खाराकुआं में धारा 295A , 153A , 505 , 296 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। तत्काल तीन संदिग्ध युवकों को तत्काल हिरासत में लेकर कठोर कार्रवाई की जा रही है।

ND

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH