दलित महिला सरपंच की बीच सड़क पर चप्पलों से पिटाई , दबंगों ने दिया वारदात को अंजाम

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
दलित महिला सरपंच की बीच सड़क पर चप्पलों से पिटाई , दबंगों ने दिया वारदात को अंजाम
शिवपुरी 17 जुलाई 2023 - कोलारस जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत पहाड़ी की अजा वर्ग की महिला सरपंच ने गांव के दबंगों की बात मानने से मना कर दिया तो दबंगों ने कीचड़ में पटककर सरेराह जूते-चप्पलों से पीट दिया।

पूरे गांव के सामने जातिसूचक गालियां देकर बेइज्जत किया। संबंधित तेंदुआ थाना प्रभारी मनीष जादौन का कहना है कि पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर तीन आरोपितों के खिलाफ मारपीट सहित SC/ST एक्ट की धाराओं में प्रकरण कायम कर लिया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की शाम ग्राम पंचायत पहाड़ी की सरपंच गीता जाटव का बड़ा बेटा गोपाल जाटव किसी काम से खरई गया था। वहां उसे धर्मवीर मिल गया जिस पर धर्मवीर ने उससे कहा कि मेरे कागज पर सरपंच के साइन करवा दे। उसने मना कर दिया तो धर्मवीर ने गोपाल के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद गोपाल ने गांव पहुंचकर मां गीता जाटव को सारे घटनाक्रम की जानकारी दी।

गीता जब धर्मवीर यादव की शिकायत करने के लिए उसके घर जा रही थी तो रास्ते में उसे धर्मवीर यादव , रामवीर यादव व मुलायम यादव ने घेर लिया। तीनों ने उसे जाति सूचक गालियां देते हुए कहा कि तुझे सरपंच हमने बनवाया है तो सरपंची हम ही करेंगे।

जब गीता ने उनका रबर स्टांप बनने से इंकार कर दिया तो तीनों ने उसे सरेराह कीचड़ पटक-पटक कर जूते-चप्पलों से पीटा। सरपंच गीता का कहना है कि धर्मवीर साल भर से लगातार उसे प्रताड़ित कर रहा है कि उसे सरपंची उसके कहे अनुसार ही करनी पड़ेगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH