सरपंच पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला , आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चक्काजाम

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सरपंच पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला , आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चक्काजाम
रीवा 17 जुलाई 2023 - सरपंच पर हुए हमले से नाराज ग्रामीणों ने जवा मुख्यालय में चक्काजाम कर दिया है चक्का जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग मानने को तैयार नही थे। प्रदर्शन कर रहे लोग अविलंब आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करते रहे। मामला बिगड़ता देख मौके पर तहसीलदार पहुंचे। लगातार वह लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे थे हालांकि तीन घंटे तक चले जद्दोजहद के बाद मामला शांत हो सका है।

विगत दिवस जिले के जवा थाना अंतर्गत नीवा ग्राम पंचायत के सरपंच पर प्राणघातक हमला किया गया था। बताया गया कि रविवार की रात 8 बजे पुरानी रंजिश को लेकर गांव के दो युवकों से विवाद हो गया। जिससे आरोपितो ने कुल्हाड़ी से हमला कर सरपंच को घायल कर दिया। शोर सुन परिवार के लोग दौड़े। ऐसे में जख्मी सरपंच को तुरंत जवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे है। वहां प्राथमिक उपचार दिया गया है। सिर में कुल्हाड़ी के गहरे जख्म को देख चिकित्सकों ने इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया है। 

इस मामले में मऊगंज के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल ने बताया कि सरपंच पर जानलेवा हमला हुआ है। जिसका मामला पंजीबद्ध किया जा चुका है ।आरोपियों की तलाश की जा रही है सरपंच को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए जाम लगाया था हालांकि समझाइश बाद जाम खुल गया है।जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH