छत्तीसगढ़ - हरेली के दिन हादसा , दो बाईक की सीधी टक्कर में चार युवकों की मौके पर ही मौत

राजनाँदगाँव , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - हरेली के दिन हादसा , दो बाईक की सीधी टक्कर में चार युवकों की मौके पर ही मौत
राजनांदगांव 17 जुलाई 2023 - राजनांदगांव के छुरिया इलाके के बोईरडीह गांव से लगे एक पुल में सोमवार को दो बाईक की सीधी टक्कर में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। छत्तीसगढ़ के पहले त्यौहार हरेली पर हुइ इस दुर्घटना से छुरिया क्षेत्र में मातम छा गया। पांडेटोला और बोईरडीह के रहने वाले युवकों की मौत की खबर से ग्रामीण शोक में डूब गए हैं।

जानकारी के मुताबिक आज दोपहर लगभग 12 बजे छुरिया-डोंगरगांव रोड स्थित बोईरडीह के पुल में आमने-सामने दो मोटर साइकिल के टकराने से चार युवक की जान चली गई। दोनों मोटर साइकिल तेज रफ्तार में थी बताया गया कि पल्सर-प्रो. बाइक में शिव नेताम , मोमेन्द्र कुंजाम और तिलक मंडावी नामक युवक छुरिया से पांडेटोला की ओर जा रहे थे।

उसी दौरान शिकारीमहका गांव से पैशन बाईक में हितेश चौरे और दिलीप गोड नामक युवक छुरिया की ओर आ रहे थे। बोईरडीह पुल में दोनों मोटर साइकिल के आपस में जबरजस्त टक्कर हो गई। मौके पर हितेश चौरे की मौत हो गई। जबकि दिलीप गोड को घायल हालत में अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

इस हादसे में पल्सर बाइक में सवार शिव नेताम और मोमेन्द्र कुंजाम की भी मौत हो गई। जबकि तिलक मंडावी हादसे में गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि हादसे में जान गंवाने वाले युवक नौजवान थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH