जांजगीर चाम्पा - DJ वाले बाबू ने बढ़ाया बेस तो पुलिस ने थाने ला कर बना दिया केस
जांजगीर चाम्पा , 17-07-2023 4:00:56 AM
जांजगीर चाम्पा 16 जुलाई 2023 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 15 जुलाई 2023 की रात शिवरीनारायण पुलिस को सूचना मिली की हरी रायल पैलेस में तेज आवाज में DJ चलाया जा रहा है इस सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया, पाया गया की तेज आवाज में DJ बजाया जा रहा था।
DJ संचालक प्रमोद कुमार आदित्य उम्र 26 वर्ष निवासी सिलाडीह थाना बिर्रा के विरुद्ध थाना शिवरीनारायण में इस्तगासा क्रमांक 01/2023 धारा 4, 5 कोलाहल अधिनियम के तहत डीजे साउंड को जप्त कर कार्यवाही किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक द्विवेदी थाना प्रभारी शिवरीनारायण , प्रधान आरक्षक तारिकेश पांडे , आरक्षक श्रीकांत सिंह , प्रवीण साहू का सराहनीय योगदान रहा।















