नदी के किनारे बुजुर्ग पी रहा था पानी , मगरमच्छ ले गया खींच कर , घंटो की मसक्कत के बाद मिला शव

मध्य प्रदेश , 17-07-2023 2:44:43 AM
Anil Tamboli
नदी के किनारे बुजुर्ग पी रहा था पानी , मगरमच्छ ले गया खींच कर , घंटो की मसक्कत के बाद मिला शव
सिंगरौली 16 जुलाई 2023 - सोन नदी के किनारे गड्ढा खोदकर पानी पी रहे बुजुर्ग को मगरमच्छ ने अपना निशाना बना लिया। घटना शनिवार शाम साढ़े सात बजे की है। बुजुर्ग का शव रविवार को पुलिस ने बरामद कर लिया है। घटना सिंगरौली जिले के गढ़वा थाना क्षेत्र क्योटली गांव की है। पीएम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया है।

SDOP चितरंगी हिमाली पाठक ने बताया कि मृतक राम धन केवट पुत्र मंगल केवट 60 वर्ष निवासी तमई नाव चालक था। मगरमच्छ के हमले से उसकी दर्दनाक मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार शनिवार के दिन उसका बेटा राम जी नाव लेकर ग्राम देवरा के पनवार गया था। इसके इंतजार में बुजुर्ग, दो यात्रियों के साथ क्योंटली गांव सोन घड़ियाल अभयारण्‍य नाव तट बैठा था।

इसी बीच रामधन केवट ने अचानक उठ कर नदी के किनारे गड्ढा खोदकर पानी इकट्ठा किया। पानी साफ स्वच्छ दिखने के बाद नदी तरफ पीठ करके पानी पीने लगा था। वहां पहले से घात लगाए बैठे मगरमच्छ ने उस पर अचानक हमला किया।

वह दांतों में जकड़ कर उसे अपने साथ गहरे पानी में ले गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और एसडीआरएफ की टीम पहुंच रामधन की तलाश में जुट गई। शनिवार को रात्रि होने की वजह से तलाशी अभियान अंजाम तक नही पहुंच पाया था। दूसरे दिन रविवार दोपहर बाद मृतक राम धन केवट का 2 किमी दूर शव मिला है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता का काटपत्ती जुआ खेलते VIDEO हुआ वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली

सक्ती - 09 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाले दुजराम को उम्र कैद की सजा, सक्ती कोर्ट का फैसला

सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, ईरसाद अहमद सहित 07 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपये जप्त

सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार

छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच

छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत

छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ

छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH