छत्तीसगढ़ - दोस्तों के साथ खेलते वक्त कुँए में गिरा पांच साल का मासूम अनुज , डूबने से हुई मौत

राजनाँदगाँव , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - दोस्तों के साथ खेलते वक्त कुँए में गिरा पांच साल का मासूम अनुज , डूबने से हुई मौत
राजनांदगांव 16 जुलाई 2023 - सिविल लाइन स्थित कुएं में डूबने ने पांच वर्षीय लेबर कालोनी निवासी अनुज अग्निहोत्री की मौत हो गई। घटना रविवार दोपहर साढ़े तीन बजे की आसपास की है। मृतक अनुज में तीन दोस्तों के साथ घर से खेलने निकला था। खेलते-खेलते सिविल लाइन स्थित कुएं के पास पहुंच गया।

कुएं के उपरी हिस्से में लोहे की जाली भी लगी है। जाली के बीच में लंबा गैप है जिसमें अनुज का पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गया। कुएं में गिरने के बाद उसके दोस्तों की चीख पुकार शुरू हो गई। अचानक बच्चों की आवाज सुन कर कुएं के समीप सरकारी आवास में रहने वाले लोग दौड़ते भागते हुए कुएं की ओर पहुंचे। जब तक अनुज डूब चुका था। 

आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 की टीम को दी। टीम जब तक पहुंच पाती काफी देर हो चुकी थी। कुएं में डूबने की खबर के बाद घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

कुएं की गहराई करीब 45 फीट है। बरसात के बाद कुएं में लबालब पानी भरा हुआ है। कुएं में मासूम की गिरने की सूचना के बाद ढीमर पारा में रहने वाले मछुवारे अपनी टीम के साथ पहुंचे और कुएं में छलांग लगाकर छानबीन शुरू कर दी। लेकिन डेढ़ घंटे तक कोई सफलता नहीं मिली। कुएं के पानी को बाहर निकालने का निर्णय लिया गया।

कुएं के पानी को निकालने पांच एचपी के दो मोटर मंगाए गए। पम्प शुरू करते ही अनुज की बाडी उपर आई तत्काल अनुज को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH