बड़ा सड़क हादसा , ट्रक और कार की टक्कर में कार सवार 06 दोस्तो की मौके पर ही मौत

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ा सड़क हादसा , ट्रक और कार की टक्कर में कार सवार 06 दोस्तो की मौके पर ही मौत
सागर 16 जुलाई 2023 -  सागर-दमोह मार्ग पर रविवार की शाम पांच बजे ट्रक और कार में टक्कर में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल भेजा गया है। वहीं मृतकों के शवों को जिला अस्पताल लाया गया।

जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम अमरदीप ट्रेवल्स के संचालक अतुल दुबे के पुत्र अमरदीप दुबे की कार क्रमांक MP 15 CB 0045 से उसके छह दोस्त किसी काम से शाहपुर जा रहे थे। वहीं दमोह की ओर से ट्रक क्रमांक MP 15 HA 2200 खाली लौट रहा था।

दोनों ही वाहनों में सागर- दमोह मार्ग पर टोल नाके के आगे बमौरी डूडर गांव के पास टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार खेत में गिरी और उसके परखच्चे उड़ गए। वहीं ट्रक पेड़ से टकरा गया।

हादसे में मकरोनिया की अंकुर कालोनी निवासी अर्पित जैन सहित बृजेश ठाकुर , मुकेश रैकवार , गणेश रैकवार , पवन रैकवार व पंकज रैकवार सभी निवासी पुरब्याऊ टौरी सागर की मौत हो गई। वहीं अमरदीप दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए तत्काल मकरोनिया के प्राइवेट अस्पताल भेजा गया।

जानकारी के मुताबिक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ अमरदीप दुबे अमरदीप ट्रेल्स कंपनी के मालिक अतुल दुबे का पुत्र हैं। वहीं उनके बड़े पिता अमित रामजी दुबे कांग्रेस के नेता हैं। अमरदीप के गंभीर होने की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल में जमा हो गए। सड़क हादसे के बाद पुरब्याऊ टौरी में मातम पसरा है। कार में सवार सात में से छह युवक पुरब्याऊ टौरी के निवासी हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH