जैन बच्चे का खतना कर जबरन बदला धर्म , पिता के रूप में इलियास कुरैशी ने लिखवाया अपना नाम

मध्य प्रदेश , 16-07-2023 6:58:58 AM
Anil Tamboli
जैन बच्चे का खतना कर जबरन बदला धर्म , पिता के रूप में इलियास कुरैशी ने लिखवाया अपना नाम
इंदौर 16 जून 2023 - खजराना में जबरदस्ती खतना कर धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। पुलिस ने इलियास कुरैशी को गिरफ्तार किया है। कुरैशी ने जैन समाज के आठ वर्षीय बच्चे का खतना करवा दिया था। इतना ही नहीं कुरैशी ने बच्चे का फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बना कर पिता के रुप में खुद का नाम लिखवा लिया था।

सिवना बाड़मेर (राजस्थान) निवासी महेश कुमार नाहटा (जैन) ने रजा कॉलोनी (खजराना) के इलियास कुरैशी के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना और मप्र धार्मिक स्वतंत्रा अधिनियम के तहत केस दर्ज करवाया है। नाहटा का आरोप है कि इलियास कुरैशी ने पत्नी प्रार्थना और बेटे मनन को अपने कब्जे में रखा है। इलियास ने मनन का खतना करवा कर उसका नाम मन्नान रख दिया। जबरदस्ती धर्म परिवर्तन भी करवाया और फर्जी दस्तावेज बना कर स्कूल में दाखिला करवा दिया। इलियास ने मनन के पिता के रुप में खुद का नाम लिखवा दिया।

सिवना निवासी महेश की दुपाड़ा रोड़ शाजापुर निवासी मनोज शिवहरे की बेटी प्रार्थना से जुलाई 2014 में शादी हुई थी। एक साल बाद उन्हें बेटा हुआ जिसका नाम मनन रखा। महेश का आरोप है कि फरवरी 2018 में प्रार्थना बेटे को लेकर सगाई कार्यक्रम में शामिल होने शाजापुर आई थी। 20 मार्च को वह बेटे को लेकर सिवना रवाना हुई और रतलाम के पास लस्सी में नींद की गोलियां खिलाकर फरार हो गई।

महेश के मुताबिक प्रार्थना को इलियास का भाई मोजिब लेकर गया था। उसके पास 10 लाख रुपए कीमती आभूषण भी थे। इलियास ने पिता इरशाद और भाई इस्लाम, दोस्त मुजफ्फर की मदद से उसे पत्नी बना कर रखा। कुछ समय पूर्व महेश को इलियास का पता मिला तो उससे बात की। इलियास ने महेश जैन को धमकाया और कहा कि बच्चा चाहिए तो 5 लाख रुपए देने होंगे, वरना वह उसकी हत्या कर देगा। शनिवार को हिंदू संगठन से जुड़े पदाधिकारियों की मदद से बच्चे को थाने बुलवाया और मेडिकल परीक्षण करवाया गया।

ND

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता का काटपत्ती जुआ खेलते VIDEO हुआ वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली
छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता का काटपत्ती जुआ खेलते VIDEO हुआ वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली
सक्ती - 09 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाले दुजराम को उम्र कैद की सजा, सक्ती कोर्ट का फैसला
सक्ती - 09 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाले दुजराम को उम्र कैद की सजा, सक्ती कोर्ट का फैसला
सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, ईरसाद अहमद सहित 07 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपये जप्त
सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, ईरसाद अहमद सहित 07 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपये जप्त
सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..
सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH