गुप्ता ट्रेवल्स की सिद्धार्थ बस और बैतबंती बस में सीधी टक्कर , हादसे में 40 से अधिक यात्री घायल

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
गुप्ता ट्रेवल्स की सिद्धार्थ बस और बैतबंती बस में सीधी टक्कर , हादसे में 40 से अधिक यात्री घायल
पृथ्वीपुर 15 जुलाई 2023 - टीकमगढ़-झांसी मार्ग पर पृथ्वीपुर के समीप गतारा गांव स्थित हनुमान मंदिर के पास दो बसों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों बसों के चालक सहित करीब 40 से अधिक यात्री घायल हो गए है। इसमें अधिकांश यात्रियों को मामूली चोंटें आईं हुईं हैं। बसों की टक्कर होने की सूचना मिलने के बाद तत्काल ही मौके पर SDOP हिमांशु कार्तिकेय दलबल के साथ पहुंचे। साथ ही एंबूलेंस के माध्यम से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। 

बसों की टक्कर होने के बाद आवागमन ठप हो गया था, जहां पर पुलिसबल ने आवागमन दुरूस्त कराया। वहीं घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक वनमाली गुप्ता कंपनी की सिध्दार्थ बस क्रमांक MP 36 P 0823 टीकमगढ़ की ओर से आ रही थी एवं बेतवा कंपनी की बैतबंती बस क्रमांक MP 36 P 0191 पृथ्वीपुर की ओर से टीकमगढ़ जा रही थी। तभी करीब 5 बजे मड़िया ग्राम पंचायत के गतारा हनुमान मंदिर के पास आमने-सामने भिडंत हो गई और सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जगत पाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों को पुलिस वाहन, डायल 100 वाहन एवं स्वास्थ्य विभाग की एंबूलेंसों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। स्थानीय लोग भी निरंतर घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भिजवाने के लिए मदद में लगे रहे।

बताया गया कि घटना में गुप्ता बस का चालक चतुर्भुज कुम्हार एवं बेतवा कंपनी के बस चालक फिरोज खान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें चतुर्भुज कुम्हार की हालत गंभीर होने पर उन्हे डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद झांसी रेफर कर दिया। साथ ही बस में सवार बंटी बंशकार 25 वर्ष, अनुज रैकवार 36 वर्ष, सना बानो 32 वर्ष, हिमांशु कुशवाहा 4 वर्ष, राकेश कुशवाहा 39 वर्ष एवं अन्य घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टरों की टीम द्वारा किया जा रहा है। 

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कांग्रेस नेता नितेन्द्र सिंह राठौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। बसों की हुई भिडंत के बाद मार्ग बंद हो गया, जिसको पुलिस के द्वारा करगुवां अछरूमाता होते हुए डायवर्ड किया गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH