हड़ताल पर जाने के कारण सेवा से हटाए गए कर्मचारी होंगे बहाल , मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश

मध्य प्रदेश , 15-07-2023 6:49:54 AM
Anil Tamboli
हड़ताल पर जाने के कारण सेवा से हटाए गए कर्मचारी होंगे बहाल , मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश
भोपाल 15 जुलाई 2023 - जनवरी में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर गए आउटसोर्स कर्मचारियों को विद्युत वितरण कंपनियां फिर से सेवा में रखेंगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को इसके लिए निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को आउटसोर्स कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट कर खेद व्यक्त किया और दोबारा ऐसा नहीं करने का विश्वास भी दिलाया।

आउटसोर्स कर्मचारियों ने संविलियन करने , अनावश्यक सेवा से हटाकर प्रताड़ित करने , वेतनवृद्धि न होने और दुर्घटना बीमा को लेकर हड़ताल की थी। विद्युत वितरण कंपनियों ने चेतावनी देने के बाद भी जो 01 हजार 28 कर्मचारी काम पर नहीं लौटे थे, उनकी सेवाएं समाप्त कर दी थी।

कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री से भेंट की और फिर से सेवा में रखे जाने का अनुरोध किया। इस पर उन्होंने सभी को बहाल करने के निर्देश दिए। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जल्द इन्हें कार्य पर रखने की कार्यवाही की जाएगी। बताया जा रहा है कि सभी कर्मचारी शनिवार से काम पर लौटेंगे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता का काटपत्ती जुआ खेलते VIDEO हुआ वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली

सक्ती - 09 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाले दुजराम को उम्र कैद की सजा, सक्ती कोर्ट का फैसला

सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, ईरसाद अहमद सहित 07 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपये जप्त

सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार

छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच

छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत

छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ

छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH