छत्तीसगढ़ - एक ही बाईक पर सवार चार लोगों को ट्रक ने मारी टक्कर , हादसे में बहन और चार वर्षीय भाई की मौत

बेमेतरा , 15-07-2023 5:51:31 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - एक ही बाईक पर सवार चार लोगों को ट्रक ने मारी टक्कर , हादसे में बहन और चार वर्षीय भाई की मौत
बेमेतरा 15 जुलाई 2023 - बेरला थाना क्षेत्र के ग्राम खर्रा में शुक्रवार दोपहर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार बहन और चार वर्षीय भाई की मौत हो गई। दो लोग गायल हो गए। बाइक पर चार लोग सवार थे। बाइक सवार ग्राम भिंभौरी से धौराभाठा जा रहे थे। इस दौरान ग्राम खर्रा में सामने से आर रहे ट्रक ने चपेट में ले लिया। घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया हादसे की सूचना ग्रामीणों ने बेरला थाने में दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। 

जानकारी के अनुसार हेमलाल साहू, अपने साढ़ूभाई लोकनाथ साहू, पत्नी गायत्री साहू (19) तथा साला डिकेश्वर साहू (4) एक ही बाईक में सवार होकर भिंभौरी से धौराभाठा जा रहे थे। इस दौरान ग्राम खर्रा के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में गायत्री साहू तथा डीकेश्वर साहू ट्रक के नीचे आकर दब गए, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। हालांकि आनन-फानन में ग्रामीणों ने एंबुलेंस 108 को बुलाया और प्राथमिक उपचार के लिए बेरला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पर दोनों की मृत्यु हो चुकी थी।

वहीं मोटरसाइकिल सवार हेमलाल साहू तथा लोकनाथ साहू का उपचार किया जा रहा है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार सभी एक ही परिवार के थे। गायत्री साहू हेमलाल साहू की पत्नी थी। चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर ही भाग निकला। पुलिस ट्रक को जब्त कर ड्राइवर की तलाश में लगी हुई है।

ताज़ा समाचार

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना

सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त

सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH