सामुहिक खुदकुशी की असल वजह आई सामने , सुसाईड नोट में लिखी यह बात

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सामुहिक खुदकुशी की असल वजह आई सामने , सुसाईड नोट में लिखी यह बात
भोपाल 13 जुलाई 2023 - भूपेंद्र के सपरिवार आत्‍म हत्‍या की खबर ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। आत्‍मघाती कदम उठाने से पहले वह बहुत बड़े मानसिक त्रासदी से गुज़र रहा था। इन बातों का खुलासा उसके परिजनों के बयान से होता है। भूपेंद्र के भतीजे पंकज ने बताया कि चाचा ने कभी भी कर्ज के बारे में परिवार के लोगों को कुछ नहीं बताया था, लेकिन जुलाई की शुरुआत में उन लोगों के पास अनजान लोगों के फोन आने लगे थे।

वे चाचा के नाम पर कर्ज होने की बात कहकर रुपये जमा करने का दबाव बनाते थे। उन लोगों ने उनका मोबाइल और कंपनी से मिला लैपटाप हैक कर लिया। मोबाइल में उनके जितने भी संपर्क के नंबर थे, उन पर उनके संपादित अश्लील वीडियो और फोटो वायरल कर दिए गए थे और धमकी देकर पैसों की डिमांड हो रही थी। चाचा ने पांच दिन पहले वाट्सएप स्टेटस भी डाला था कि मेरे द्वारा ये मैसेज नहीं किया जा रहा है, आप लोग ध्यान नहीं दें।

भूपेंद्र ने सुसाइड नोट में लिखा है कि अप्रैल में उसके फोन पर आनलाइन काम करने का संदेश आया था। तब उसने ध्यान नहीं दिया। बाद में टेलीग्राम पर पुन: प्रस्ताव आया। अतिरिक्त आय के लिए उसने कोलंबिया की एक कंपनी सीएसवायओएनएलएलईएम डाट काम में आनलाइन काम शुरू कर दिया। यह कंपनी टीआरपी बढ़ाने का काम करने का दावा करती है। काम शुरू करने के बाद कुछ दिन तक फायदे देने के बाद कंपनी ने भूपेंद्र को अधिक मुनाफा का लालच दिया और उनकी कमाई के रुपये सहित घर की पूरी पूंजी लगवा दी। इसके बाद एक एप के जरिये एग्रीमेंट करवाकर लोन भी दिलवा दिया। इसके बाद कथित कंपनी 17 लाख रुपये की अड़ीबाजी करने लगी।

भूपेंद्र ने सुसाइड नोट की शुरुआत में एवं अंत में परिवार के सभी लोगों से माफी मांगी। अंत में लिखा कि हमारा साथ बस यहीं तक था। अपनी अंतिम इच्छा में लिखा है, कि सामूहिक दाह संस्कार करें और हमारा पोस्टमार्टम न किया जाए, ताकि हम चारों साथ में रहें।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH