कांग्रेस नेता के घर लाखो की डकैती , वारदात में कांग्रेस नेता की मौत , पुलिस जाँच में जुटी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कांग्रेस नेता के घर लाखो की डकैती , वारदात में कांग्रेस नेता की मौत , पुलिस जाँच में जुटी
सारंगपुर 13 जुलाई 2023 - बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात को सारंगपुर पुलिस थाना से करीब 6 किलोमीटर दूर काचरिया पुरोहित गांव में डकैतों ने रात में घर में घुसकर बड़ी एवं गंभीर वारदात को अंजाम दिया। लूट के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने घर में सो रहे बुजुर्ग दंपत्ति पर जान लेवा हमला कर दिया। 

इस हमले मे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं गांव के पूर्व सरपंच बने सिंह पिता बापू सिंह उम्र 85 वर्ष की मौत हो गई एवं उनकी धर्मपत्नी लाडकुंवर बाई उम्र 82 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें प्रारंभिक उपचार के बाद बाम्बे अस्पताल इंदौर रेफर किया गया।

अल सुबह सारंगपुर थाना प्रभारी आशुतोष उपाध्याय अपनी टीम लेकर मौके पर पहुंचे एवं छानबीन शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए राजगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह, डीआईजी मोनिका शुल्का ने भी काचरिया पुरोहित पहुंचकर घटना स्थल पर मौके का खुद निरीक्षण किया। पुलिस टीम के अलावा मौके छानबीन के डॉग स्क्वाड, फॉरेंसिक टीम, क्राइम ब्रांच की स्पेशल टास्कफोर्स भी मौके पर जांच करने पहुंची।

SP वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रात करीब 2-3 बजे लुटेरे घर में पीछे की तरफ से घुसे और संभवत: पीछे का दरवाजा खुला था क्योंकि उस पर तोडने के निशान नहीं मिले हैं एवं भारी डंडे से वार किया गया है। हमारे द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है जो मामले की जांच कर रही है यह किसी बाहरी गैंग का काम लगता है, जिसको हम शीघ्र पकड लिया जाएगा।

मृतक के पुत्र राजेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि घर से करीब 20 तोला सोना, 5 किलो चांदी, दो राइफल एवं लाखों रुपए की नगदी गायब है। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH