महादेव ऑनलाइन सट्टा बुक एप का जांजगीर चाम्पा कनेक्शन , बैंककर्मी सहित दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा , 12-07-2023 11:14:04 PM
Anil Tamboli
महादेव ऑनलाइन सट्टा बुक एप का जांजगीर चाम्पा कनेक्शन , बैंककर्मी सहित दो आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा 12 जुलाई 2023 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 11 जुलाई 2023 को थाना शिवरीनारायण में प्रार्थी अभिषेक खांडेकर उम्र 23 साल निवासी बरभाठा थाना नवागढ़ उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया की आरोपी नरेंद्र कुमार एवं सुनील द्वारा प्रार्थी को रूपये पैसे देने का प्रलोभन देकर कर प्रार्थी के नाम से बैंक में खाता खुलवाकर जानकारी के बिना खाते में अवैध लेन देन कर धोखाधड़ी किया गया है। खाता बंद करवाने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है

प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 303 /23 धारा 420, 506 बी 34 भादवी कायम कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान आरोपी नरेंद्र कुमार एवं सुनील कुमार से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि प्रार्थी को हर महिने रूपये देने का प्रलोभन देकर बैंक कर्मी के साथ मिलकर प्रार्थी का खाता खुलवाया था और प्रार्थी का पास बुक एटीएम , आरोपी नरेन्द्र कुमार स्वयं रखकर प्रार्थी की बिना जानकारी के उसके खाते का उपयोग महादेव ऑनलाईन सट्टे की रकम का लेन देन कर रहा था।

आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से आरोपी नरेंद्र कुमार उम्र 21 वर्ष निवासी पोड़ी थाना नवागढ़ , सुनील पटेल उम्र 30 वर्ष निवासी उदयबंद थाना पचपेढ़ी जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर आरोपियो से घटना में प्रयुक्त एक नग मोबाईल, जिसमें संबंधित बैंक एकाउन्ट के लेन देन, मेसेज उल्लेखित है, बरामद किया गया है। तथा छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा जोड़ी जाकर विवेचना की जा रही है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक द्विवेदी थाना प्रभारी शिवरीनारायण , प्रधान आरक्षक तारिकेश पांडे , प्रधान आरक्षक उगन साहू , आरक्षक तेरस राम साहू, राजू कश्यप , श्रीकांत सिंह एवम थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता का काटपत्ती जुआ खेलते VIDEO हुआ वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली
छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता का काटपत्ती जुआ खेलते VIDEO हुआ वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली
सक्ती - 09 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाले दुजराम को उम्र कैद की सजा, सक्ती कोर्ट का फैसला
सक्ती - 09 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाले दुजराम को उम्र कैद की सजा, सक्ती कोर्ट का फैसला
सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, ईरसाद अहमद सहित 07 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपये जप्त
सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, ईरसाद अहमद सहित 07 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपये जप्त
सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..
सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH