जल्द कम होंगे टमाटर के दाम , आम आदमी को राहत पहुंचाने के लिए केन्द्र सरकार ने उठाया यह कदम

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जल्द कम होंगे टमाटर के दाम , आम आदमी को राहत पहुंचाने के लिए केन्द्र सरकार ने उठाया यह कदम
नई दिल्ली 12 जुलाई 2023 - देश में टमाटर की कीमत आसमान छू रही है। ऐसे में कीमतों को कम करने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (NAFED) और राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (NCCF) को निर्देश दिया है। जिसमें आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र से टमाटर खरीदने को कहा गया है।

टमाटरों को प्रमुख उपभोग सेंटर्स में बांटा जाएगा। जहां पिछले एक माह में खुदरा कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने कहा, 'टमाटर का स्टॉक 14 जुलाई से दिल्ली-एनसीआर में ग्राहकों को रियायती कीमतों पर बेचा जाएगा।

देश के कई हिस्सों में टमाटर की खुदरा कीमत 200 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ गई है। मंत्रालय के अनुसार टमाटर जारी करने के लिए केंद्रों की पहचान पिछले एक माह में खुदरा कीमतों में बढ़ोतरी के आधार पर की गई है। केंद्रों की अधिक सघनता वाले प्रदेशों में प्रमुख उपभोग केंद्रों को हस्तक्षेप के लिए चुना जाएगा।

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने कहा कि जुलाई-अगस्त और अक्टूबर-नवंबर में टमाटर का उत्पादन कम होता है। जुलाई में मानसून की वजह से कीमतों में वृद्धि होती है।

गुजरात, मध्यप्रदेश और अन्य प्रदेशों के मार्केट में आने वाली आपूर्ति अधिकांश महाराष्ट्र के सतारा, नारायणगांव और नासिक से होती है। आंध्र प्रदेश के चित्तूर में भी टमाटर की सप्लाई चालू है। दिल्ली-एनसीआर में आवक मुख्य रूप से हिमाचल प्रदेश से होती है और कुछ मात्रा कर्नाटक के कोलार से आती है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH