मैडम जी के प्यारे ' बेटू ' ने ABVP नेता को काटा , राजनीतिक गलियारों में मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मैडम जी के प्यारे ' बेटू ' ने ABVP नेता को काटा , राजनीतिक गलियारों में मचा हड़कंप
इंदौर 12 जुलाई 2023 - देवी अहिल्या विवि (DAVV) में मानव संसाधन विकास विभाग (HRDC) में विभागाध्यक्ष डा. नम्रता शर्मा के पालतू कुत्ते 'बेटू' को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल विभागाध्यक्ष ड्यूटी के दौरान विभाग में अपने कुत्ते को भी रख रही है। वर्षों से यह सिलसिला जारी है। मंगलवार को एक छात्र पर कुत्ते ने हमला कर दिया। छात्र अभाविप का कार्यकर्ता भी है। मामले ने अब तूल पकड़ लिया है।

डा. नम्रता शर्मा विभाग की हेड के साथ गर्ल्स होस्टल की चीफ वार्डन भी है। जर्मन शेफर्ड नस्ल का उनका कुत्ता होस्टल में उनके आवास से लेकर विभाग तक में साथ ही रहता है। बीते दिनों कुछ छात्राओं ने शिकायत की थी कि होस्टल में कुत्ते के आतंक से वे परेशान हैं, और तो और होस्टल के मेस और किचन में भी कुत्ता घूमता है। इससे डर के साथ खाने की गुणवत्ता को लेकर भी शंका बनी रहती है।

इस बीच अब खुलासा हुआ है कि HRDC विभाग के दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की ड्यूटी ही डा. नम्रता शर्मा ने ' बेटू ' की सेवा में लगा दी है। होस्टल से विभाग तक रोज ये कर्मचारी कुत्ते को अपनी गाड़ी पर विभाग लाते हैं। दिन भर विभाग में कुत्ते की मिजाजपुर्सी करना और उसे विवि में घूमाना उनका काम है। गौरव और सुरेश नाम के कर्मचारियों से करवाई जा रही कुत्ते की सेवा को भी छात्र नेताओं ने मुद्दा बना लिया है।

ABVP के सार्थक जैन ने वीडियो जारी कर दिया है। इसमें विभाग में मौजूद श्वान को संभालते कर्मचारी और उसका वीडियो बनाने के दौरान डा. नम्रता शर्मा मोबाइल कैमरा पकड़ती और बहस करती नजर आ रही हैं। ABVP ने मामले पर मोर्चा खोल दिया है। चेतावनी दी है कि सात दिनों में विभागाध्यक्ष को नहीं हटाया गया तो कुलपति के खिलाफ आंदोलन होगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH