बस का इंतजार कर रहे तीन लोगों तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर , एक महिला की मौके पर ही मौत
मध्य प्रदेश , 12-07-2023 4:49:30 AM
भोपाल 11 जुलाई 2023 - मिसरोद थाने के सामने बीआरटी बस स्टाप पर बैठकर महिला अपने पति और जेठानी के साथ बस का इंतजार कर रही थी। उसी समय बीच कारिडाेर में चल रही तेज रफ्तार कार ने तीनों को टक्कर मार दी।
इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और बाकी दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है। घटना सुबह सात बजे की बताई जा रही है
टक्कर के बाद कार के चालक ने मौके से भागने की कोशिश की तो दो महिलाओं में एक महिला कार के आगे बंपर में फंस गई और कार चालक उसे दस फीट तक घसीटता चला गया। बाद में जब लोगों ने शोर मचाया तो आरोपित कार चालक को मौके पर कार को छोड़कर फरार हो गया।
मिसरोद थाना प्रभारी आर.बी. शर्मा ने बताया कि ग्राम बसारी थाना खिमलासा तह खुरई सागर की रहने वाली 53 वर्षीय कुसुम रानी अपने पति श्याम आदिवासी और जेठानी चलाई बाई के साथ भोपाल अपने बेटे के पास आई थी।















