पके आम खाने से नव विवाहिता की मौत , पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने जताई यह आशंका

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पके आम खाने से नव विवाहिता की मौत , पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने जताई यह आशंका
इंदौर 11 जुलाई 2023 -  इंदौर में इन दिनों आम की अधिक बिक्री हो रही है। कई व्यापारी आम को जल्दी पकाने के लिए कार्बाइड का उपयोग करते हैं। इससे आम तो जल्दी पक जाता है, लेकिन यह कई मामलों में लोगों की जान तक ले लेता है। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के बिजलपुर में रहने वाली 23 वर्षीय नव विवाहिता अर्चना पत्नी चेतन की आम खाने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान मौत हो गई। आम खाने से परिवार के अन्य सदस्यों की भी तबीयत बिगड़ी है।

मंगलवार को जिला अस्पताल में महिला का पोस्टमार्टम करवाया गया। इसमें यह सामने आ रहा है कि कार्बाइड से पके आम खाने के कारण ही उसकी तबीयत बिगड़ी, क्योंकि प्राथमिक पोस्टमार्टम में जहरीला पदार्थ खाना सामने आ रहा है। ससुर बंशीलाल का ने बताया कि अर्चना ने 8 जुलाई को सुबह भोजन के साथ आम खाए थे। इसके बाद शाम को उसे तेज सिर दर्द होने लगा। इसके बाद हम पास ही में डा. जोशी के पास लेकर गए। उन्होंने इलाज किया और आंधे घंटे रुकने के लिए कहा। इसके बाद उसे चक्कर आने लगे तो हम निजी अस्पताल लेकर पहुंचे और वहां भर्ती करवाया था। हमे लगता है कि आम में ही कोई जहरीला पदार्थ मिला हुआ था, क्योंकि अन्य सदस्य भी बीमार हुए थे।

शव का पोस्टमार्टम करने वाले डा. भरत वाजपेई के मुताबिक, जहरीला पदार्थ खाने के कारण ही महिला की मौत हुई है। आम के अंदर कोई जहरीला पदार्थ हो सकता है या फिर महिला ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया हो। वहीं, मामले में पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है। जांच की जा रही है। बता दें कि अर्चना की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी।

खाद्य अधिकारी नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि कार्बाइड प्रतिबंधित है। हमें जहां से भी फलों को कार्बाइड से पकाने की सूचना मिलती है, हम कार्रवाई करते हैं। यदि किसी को भी आशंका है तो हमसे शिकायत कर सकते हैं। हम सैंपल लेकर जांच करेंगे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH