जांजगीर चाम्पा - उप सरपंच के हत्या का प्रयास करने का आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा , 11-07-2023 11:57:40 PM
जांजगीर चाम्पा 11 जुलाई 2023 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक घटना 05 जुलाई 2023 को प्रार्थी नारायण प्रसाद सूर्यवंशी बाईक से पंचायत के काम से बम्हनीडीह जा रहा था की रास्ते में झर्रा मोड के आगे चोरिया रोड में आरोपी अशोक जायसवाल पूर्व रंजिश रखकर अपने सफेद रंग की टाटा सफारी कार क्रमांक CG04-H8- 0707 से जान से मारने की नियत से प्रार्थी के मोटर सायकल को पीछे से ठोकर मार दिया।
इस हादसे प्रार्थी और पीछे बैठे मुकुंद साहू बाईक सहित रोड किनारे खेत में गिर गये और किसी तरह से दोनो अपनी जान बचाकर भागे प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सारागांव में अपराध क्रमांक 90 / 2023 धारा 307 भादवि कायम किया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए कार्यवाही करते हुए आरोपी अशोक कुमार जायसवाल (इनसेना) उम्र 30 वर्ष निवासी चोरिया जो घर पर मिलने पर घटना के संबंध में पूछताछ किया जो जुर्म स्वीकार करने से गिरफ्तार किया गया और घटना कारित करने में प्रयोग टाटा सफारी कार को जप्त किया गया तथा आरोपी को आज दिनांक 11 जुलाई 2023 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।















