छत्तीसगढ़ - इस बात से दुःखी होकर नाबालिग प्रेमी ने लगाई फाँसी , प्रेमी की लाश से लिपट कर रोती रही प्रेमिका

दंतेवाडा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - इस बात से दुःखी होकर नाबालिग प्रेमी ने लगाई फाँसी , प्रेमी की लाश से लिपट कर रोती रही प्रेमिका
दंतेवाड़ा 11 जुलाई 2023 - ग्रामीण इलाकों में अक्सर विवादों के बाद पंचायती प्रथा से आने वाले फरमान, खाप पंचायतों की तरह एकतरफा साबित होते हैं। जिसकी वजह से लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ जाती है। दंतेवाड़ा के सुरनार गांव में भी ऐसा ही हुआ जहां पर 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले 16 साल के नाबालिग ने आत्महत्या कर ली। 

छात्र ने माहरापारा कुआकोंडा के जंगलों में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। मृतक के जीजा प्रमोद ने मौत की वजह बताते हुए कहा कि, मृतक बादल को गांव की ही एक लड़की से प्यार हो गया था। लेकिन जैसे ही यह बात लड़की के घरवालों को पता चली तो उसके घर जाकर परिजनों और गांव के कुछ दंबगों ने लड़के को जमकर मारा। इतना ही नहीं 3 लाख रुपये की मांग भी की। इसके बाद से ही मृतक बादल काफी परेशान चल रहा था। जिसके बाद आज बाइक पर माहरापारा के जंगल पहुंचा और फांसी लगाकर उसने आत्महत्या कर ली।

मृतक बादल की मौत की खबर परिजनों की मिली तो घर पर मातम छा गया। सूचना मिलते ही मां सोमड़ी बाई गांव वालों के साथ मौके घटनास्थल पर पहुंची। इसी दौरान मृतक की प्रेमिका भी पहुंच गई थी। जो काफी देर तक प्रेमी के शव से लिपटकर रोती रही। पुलिस को सूचना मिलते ही कुआकोंडा पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा दिया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH