छत्तीसगढ़ - पैसेंजर ट्रेन के पार होते ही रेलवे ट्रेक पर पहाड़ टूट कर गिरा , बड़ी दुर्घटना टली , रेलमार्ग हुआ बाधित

जगदलपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पैसेंजर ट्रेन के पार होते ही रेलवे ट्रेक पर पहाड़ टूट कर गिरा , बड़ी दुर्घटना टली , रेलमार्ग हुआ बाधित
जगदलपुर 11 जुलाई 2023 - किरंदुल - कोत्तावालसा रेलमार्ग पर सोमवार शाम पहाड़ से चट्टानों (बोल्डर) के टूटकर गिरने से बड़ा हादसा टल गया। जगदलपुर से 218 किलोमीटर दूर आंध्रप्रदेश स्थित अरकू रेलखंड अंतर्गत करकवालसा और बोर्रागुहालु स्टेशन के बीच हुई। देर शाम 6.20 मिनट पर यह घटना हुई।

इसके लगभग 10 मिनट पहले ही वहां से किरंदुल - विशाखापटनम पैसेंजर स्पेशल ट्रेन गुजरी थी। यात्री ट्रेन के गुजरने के पहले यदि यह घटना हो जाती हो यात्रियों को काफी परेशानी होती क्योंकि घने जंगलों के बीच यहां रेलमार्ग से सड़क मार्ग की दूरी अधिक है।

चट्टानों के रेलमार्ग पर गिरने से रेलपटरी को नुकसान तो पहुंचा ही है ओवर हेड इलेक्ट्रिक मास्ट (बिजली का खंभा) जिसे OHE भी कहा जाता है टूट गया है। घटना के बाद विशाखापटनम से रिलीफ ट्रेन घटनास्थल के लिए भेजी गई है। समाचार लिखे जाने तक रेलमार्ग को बहाल करने का काम शुरू नहीं हो पाया था।

रेलमार्ग बाधित होने से किरंदुल से विशाखापटनम जा रही नाइट एक्सप्रेस को कोरापुट से रायगढ़ा के परिवर्तित रास्ते विशाखापटनम के लिए रवाना किया गया है। सोमवार को विशाखापटनम से किरंदुल जाने वाली नाइट एक्सप्रेस सहित मंगलवार को दोनों ओर किरंदुल और विशाखापटनम से छूटने वाली दोनों यात्री गाड़ियों को रद कर दिया गया है। रेल अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को ही मार्ग बहाल हो पाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH