छेड़छाड़ के आरोपी अमजद के घर पर हथियारबंद भीड़ ने हमला बोल कर पुलिस के सामने घर को ढहाया

मध्य प्रदेश , 11-07-2023 7:38:06 AM
Anil Tamboli
छेड़छाड़ के आरोपी अमजद के घर पर हथियारबंद भीड़ ने हमला बोल कर पुलिस के सामने घर को ढहाया
रायसेन 11 जुलाई 2023 - मध्य प्रदेश के रायसेन जिला स्थित सलामतपुर थाना क्षेत्र के पिपलिया चांद गांव में छेड़छाड़ के आरोपित अमजद के घर पर 40 से 50 हथियारबंद लोगों ने हमला कर उसका घर तोड़ दिया। हैरानी की बात ये है कि पुलिस की मौजूदगी में हथियारबंद भीड़ ने उसका घर तोड़ा। बचाव कर रहे सलामतपुर थाना प्रभारी देवेंद्र पाल सिंह घायल हो गए। घटना सोमवार शाम चार बजे की बताई जा रही है।

पुलिस को पहले से आभास था कि ये घटना हो सकती है इसलिए सोमवार सुबह से ही पुलिस अमजद के घर तैनात थी। गनीमत ये रही जब लोगों ने उसका घर तोड़ा तब घर में उसके परिवार के लोग नहीं थे। पुलिस ने सुबह 11 बजे परिवार वालों को वहां से दूसरी जगह भेज दिया था।

स्थिति बिगड़ने पर रायसेन कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे , SP विकास शाहवाल पहुंचे। वहां रायसेन , सांची , सलामतपुर , दीवानगंज चौकी का पुलिस बल तैनात कर दिया। शाम तक स्थिति नियंत्रण में आई। वहीं सलामतपुर पुलिस ने घर तोड़ने वाले लोगों की पहचान कर ली है जिन पर कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।

आरोपित अमजद के घर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर करणी सेना सहित कई संगठनों ने रायसेन SDM को दो दिन पहले ही ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने प्रशासन को धमकी दी थी कि यदि प्रशासन ने घर नहीं तोड़ा तो वे तोड़ देंगे। अमजद पर आरोप है कि उसने स्कूल जाते समय एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की। रायसेन महिला थाने में शिकायत पहुंचने के बाद अमजद पर मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया था।

इस मामले में रायसेन के SP विकास कुमार शाहवाल का कहना है कि हमला करने वालों की पहचान की जा रही है, हमने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता का काटपत्ती जुआ खेलते VIDEO हुआ वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली
छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता का काटपत्ती जुआ खेलते VIDEO हुआ वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली
सक्ती - 09 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाले दुजराम को उम्र कैद की सजा, सक्ती कोर्ट का फैसला
सक्ती - 09 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाले दुजराम को उम्र कैद की सजा, सक्ती कोर्ट का फैसला
सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, ईरसाद अहमद सहित 07 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपये जप्त
सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, ईरसाद अहमद सहित 07 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपये जप्त
सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..
सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH