पेशाब कांड में आया नया मोड़ , पीड़ित युवक मुकरा अपने बयान से , VIDEO को बताया फर्जी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पेशाब कांड में आया नया मोड़ , पीड़ित युवक मुकरा अपने बयान से , VIDEO को बताया फर्जी
भोपाल 11 जुलाई 2023 - सीधी पेशाब कांड में हर दिन नया तथ्य सामने आ रहा है। सोमवार को पीड़ित दशमत रावत का एक और वीडियो सामने आया, जिसमें वह दावा कर रहा है कि वीडियो में आरोपी प्रवेश शुक्ला जिस व्यक्ति पर पेशाब कर रहा है, वह मैं नहीं हूं। मैंने थाने जाकर भी कहा था कि वीडियों में मैं नहीं हूं, कलेक्टर साहब से भी यह कहा, लेकिन प्रवेश शुक्ला के कहने के कारण स्वीकार कर लिया था कि ठीक है, हम ही हैं।

वीडियो में वह यह जरूर कह रहा है कि उस समय मैं भी होश में नहीं था, मैंने भी दवाई (शराब) ली हुई थी। बता दें कि कुछ दिन पहले दशमत का एक वीडियो बहुप्रसारित हुआ था, जिसमें वह कह रहा था कि आरोपी प्रवेश शुक्ला को सजा मिल गई है, अब उसे छोड़ दिया जाए।

उधर, सीधी के पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा ने दावा किया कि पेशाब कांड का वीडियो वर्ष 2020 में बनाया गया था। बनवाने वाले का भी पता चल गया है। इसे अब तक क्यों रखा गया था और अब क्यों बहुप्रसारित किया गया, इसकी पड़ताल की जा रही है, लेकिन सभी तरह की जांच में यह तथ्य पुष्ट हुआ है कि पीड़ित दशमत रावत ही वीडियो में है।

यह दूसरा अवसर है जब दशमत रावत अपने बयान से पलटा है। पेशाब कांड का वीडियो बहुप्रसारित होने के बाद भी दशमत ने एक शपथ पत्र दिया था कि आदर्श शुक्ला और अन्य मेरे ऊपर दबाव बनाते हैं कि प्रवेश शुक्ला पर FIR दर्ज कराओ, हम आपको पैसा देंगे। इस शपथ पत्र में भी उसने नशे में होने की बात कही थी, साथ में यह भी कहा कि यह वीडियो फर्जी है। इस मामले में भी सीधी के एसपी ने बताया कि छानबीन में यह स्पष्ट हो चुका है कि शपथ पत्र दशमत ने आरोपी के चाचा के दबाव में बनवाया था।

ND

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH