नदी में अचानक बाढ़ आने से टापू में फँसे चार पर्यटक , रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
मध्य प्रदेश , 10-07-2023 3:44:48 AM
जबलपुर 09 जुलाई 2023 - प्रसिद्ध पर्यटक स्थल भेड़ाघाट के पास नर्मदा नदी के गोपालपुर घाट पर चार लोग नदी के बीच फंस गए। वह नदी के बीच बने टापू पर घूमने के लिए पहुंचे थे।
वर्षा के बाद नदी का जलस्तर बढ़ गया और युवक टापू में फंस गए। युवकों की पहचान नहीं हो पाई है। रविवार शाम को चार लोगों की जान बचाने के लिए प्रशासन ने रेस्क्यू आपरेशन आरंभ किया जो समाचार लिखे जाने तक जारी रहा।
प्रशासन पुलिस एवं NDRF की टीमें मौके मौजूद हैं। SDM पंकज मिश्रा का कहना है कि तेज बहाव की वजह से मोटर बोट पानी में फंसे लोगों तक पहुंच नहीं पा रही है। कलेक्टर द्वारा एयरलिफ्ट कराने की दिशा में भी प्रयास किया जा रहा है।















