जांजगीर चाम्पा - उप सरपंच की हत्या की कोशिश , गाँव के युवक पर लगा आरोप , पुलिस जाँच में जुटी

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - उप सरपंच की हत्या की कोशिश , गाँव के युवक पर लगा आरोप , पुलिस जाँच में जुटी
जांजगीर चाम्पा 09 जुलाई 2023 - उप सरपंच नारायण प्रसाद सूर्यवंशी को पीछे से एक कार ने ठोकर मार दी। आरोप है कि गांव के ही अशोक जायसवाल ने पुरानी रंजिश को लेकर टाटा सफारी कार से पीछे से ठोकर मारकर उप सरपंच नारायण प्रसाद सूर्यवंशी की हत्या का प्रयास किया। दुर्घटना में उप सरपंच और बाइक के पीछे बैठे मुकुंद साहू को भी गंभीर चोटें आई है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 307 के तहत अपराध दर्ज किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत चोरिया का उप सरपंच नारायण प्रसाद सूर्यवंशी 05 जुलाई को गांव के ही मुकुंद साहू के साथ पंचायत के काम से अपनी बाइक में जनपद कार्यालय बम्हनीडीह जा रहे थे। शाम 04 बजे जैसे ही झर्रा मोड़ के पास पहुंचे थे कि पीछे से अशोक जायसवाल ने अपनी सफेद रंग की टाटा सफारी क्रमांक CG 04 HB 0707 को उप सरपंच की बाइक के ऊपर चढ़ाने की कोशिश करते हुए बाइक को जोरदार ठोकर मार दी।

ठोकर लगने से बाइक के साथ नारायण सूर्यवंशी एवं पीछे बैठे मुकुंद साहू रोड से करीब 15 फीट दूर जाकर खेत में गिर गए। जिससे नारायण सूर्यवंशी के दाहिने पैर, दाहिने हाथ और पंजे के साथ ही शरीर में कई जगह पर चोटें आईं हैं। वहीं मुकुंद साहू को भी गंभीर चोटें आईं हैं। घटना के बाद अशोक जायसवाल टाटा सफारी में ही वहां से फरार हो गया। 

सड़क में सामने से आ रहे दूजराम सूर्यवंशी एवं जितेन्द्र सूर्यवंशी ने दोनों घायलों को खेत से उठाकर बम्हनीडीह अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उप सरपंच नारायण प्रसाद सूर्यवंशी की रिपोर्ट पर सारागांव पुलिस ने अशोक जायसवाल के खिलाफ धारा 307 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH