छत्तीसगढ़ - एक ही परिवार के चार लोगों द्वारा कीटनाशक पीने की असल वजह आई सामने

बेमेतरा , 08-07-2023 8:38:51 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - एक ही परिवार के चार लोगों द्वारा कीटनाशक पीने की असल वजह आई सामने
बेमेतरा 08 जुलाई 2023 - छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक ही परिवार के चार लोगों ने जहरीला कीटनाशक दवा खाकर आत्‍महत्‍या करने की कोशिश की है। घटना के बाद सभी को भाटापारा अस्‍पताल में भर्ती किया गया है। स्‍थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।

दरअसल, यह घटना बेमेतरा जिला के नांदघाट थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार चिचोली गांव की 28 वर्षीय फुलेश्‍वरी यादव का विवाह भाटापारा के नंदलाल के बेटे के साथ हुआ था। गर्भवती होने के बाद फुलेश्‍वरी प्रसव के लिए अपने मायके चिचोली गांव आई हुई थी।

लेकिन फुलेश्‍वरी का गर्भपात हो गया। इसी बीच फुलेश्‍वरी के ससुर नंदलाल का फोन आया। नंदलाल ने फुलेश्‍वरी के मामा वीरेंद्र से प्रसव की तारीख पूछा तब मामा वीरेंद्र ने नंदलाल को बताया कि फुलेश्‍वरी को गर्भपात हो गया है।
इस पर नंदलाल नाराज हो गया है और जबरन गर्भपात का आरोप लगाते हुए फुलेश्‍वरी के घर वालों के खिलाफ थाने में शिकायत करने की धमकी दी।

नंदलाल की धमकी से फुलेश्‍वरी के मायके वाले डर गए और फुलेश्‍वरी उसकी मां कुंती यादव , मामा वीरेंद्र यादव और भाई दिलीप यादव ने कीटनाशक खाकर आत्‍महत्‍या करने की कोशिश की।

घटना के बाद दो महिला और दो पुरुषों की हालत बिगड़ने लगी। पड़ोसियों ने इस घटना के बारे में सरपंच को जानकारी दी। सरपंच ने नांदघाट थाना में जानकारी दी। आनन फानन में पड़ोसियों ने चारों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बलौदाबाजार जिला हॉस्पिटल रेफर कर दिया।

ताज़ा समाचार

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH