आय से 600 गुना ज्यादा की संपत्ति का मालिक निकला अमरीश दुबे , जाने संपत्ति का ब्यौरा

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
आय से 600 गुना ज्यादा की संपत्ति का मालिक निकला अमरीश दुबे , जाने संपत्ति का ब्यौरा
जबलपुर 08 जुलाई 2023 - आय से अधिक संपत्ति के मामले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की संयुक्त टीमों (सागर-जबलपुर) ने शुक्रवार को सागर में पदस्थ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरीश दुबे के सागर व जबलपुर स्थित ठिकानों पर दबिश दी।

छापामार अंदाज में हुई सर्च कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दुबे की अनुपातहीन संपत्ति का पता चला। सागर में द्वारका विहार कालोनी तथा जबलपुर में विजयनगर स्थित आवास पर सर्च कार्रवाई की गई। जिसके बाद नरसिंहपुर पहुंची टीम ने दुबे के दो आलीशान भवनों को सील कर दिया।

जबलपुर स्थित आवास से महत्वपूर्ण दस्तावेज, लैपटाप आदि जब्त किए गए हैं। EOW जबलपुर इकाई के DSP ए.वी. सिंह ने बताया कि दुबे के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत की गई थी। शिकायत के आधार पर विशेष कोर्ट से वारंट लेकर सर्च कार्रवाई की गई। अब तक चली जांच में दुबे के सेवाकाल में वैध स्रोतों से हुई आय की तुलना में करीब 600 प्रतिशत अधिक संपत्ति का पता चला है।

यह संपत्ति मिली

स्टार पार्क शताब्दीपुरम जबलपुर में 90 लाख रुपये का एक आलीशान भवन, शताब्दीपुरम में ही 65 लाख रुपये कीमत का 2400 वर्गफीट के प्लाट के दस्तावेज मिले।

इसी तरह नरसिंहपुर में शुगर मिल में 90 लाख के निवेश के दस्तावेज पाए गए। नरसिंहपुर में दो प्लाट के कागजात मिले। जहां लाखों रुपये खर्च कर आलीशान भवन बनाए जा चुके हैं। इसकी कीमत भी लाखों रुपये आंकी गई है।

अचल संपत्ति के दस्तावेज भी EOW ने जब्त कर लिए हैं। सागर व जबलपुर स्थित आवासों में दो चार पहिया वाहन पाए गए। कई बैंक खाते भी जब्त किए गए।

दोनों ठिकानों में नकदी व सोने-चांदी के जेवर नहीं मिले जिससे आशंका जताई जा रही है कि EOW की कार्रवाई की भनक अमरीश दुबे को पहले ही लग गई थी।

EOW सागर इकाई की निरीक्षक लक्ष्मी यादव ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी दुबे सागर में करीब पौने तीन साल से पदस्थ हैं। उनके विरुद्ध पिछले साल व्यापारियों द्वारा कार्रवाई के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत कलेक्टर से की गई थी। अमरीश दुबे के खिलाफ व्यापारी संघ कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं। उन पर व्यापारियों से वसूली, आय से अधिक संपति के आरोप लगाए गए थे।

नरसिंहपुर में चल अचल संपत्ति व बैंक लाकर का EOW ने पहले ही पता लगा लिया था। लिहाजा अमरीश दुबे के स्वजन को साथ में ले जाया गया। स्वजन की मौजूदगी में बैंक का लाकर खोला गया परंतु वह खाली मिला। नरसिंहपुर में मिले दो मकानों को सील कर दिया गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH