छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , एक ही परिवार के चार लोगों ने खाया जहर , सभी की हालत गंभीर

बेमेतरा , 08-07-2023 6:13:46 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , एक ही परिवार के चार लोगों ने खाया जहर , सभी की हालत गंभीर
बेमेतरा 08 जुलाई 2023 - इस वक्त बेमेतरा जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही हैं जँहा एक ही परिवार के चार लोगों ने कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या की कोशिश की हैं। जहर सेवन करने वालों में दो महिला और दो पुरूष शामिल हैं, जिन्हे गंभीर हालत में भाटापारा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। बताया जा रहा हैं कि पारिवारिक विवाद के बाद घर के सदस्यों ने आत्महत्या करने की नीयत से घर में रखे कीटनाशक का एक साथ सेवन कर लिया। उधर पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच कर रही हैं।

जानकारी के मुताबिक घटना बेमेतरा जिला के नांदघाट थाना क्षेत्र का हैं। यहां के चिचोली गाँव में रहने वाले एक परिवार में रात के वक्त पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही हैं। विवाद बढ़ने पर परिवार के सदस्यों ने एक साथ घर में रखे जहरीले कीटनाशक का सेवन कर लिया। घटना के बाद दो महिला और दो पुरूषों की हालत बिगड़ने लगी। आनन फानन में सभी पीड़ितों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बलौदाबाजार जिला रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा हैं कि घटना की जानकारी के बाद नांदघाट पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया हैं। वहीं जहर सेवन करने वाले चारों लोगों को बलौदाबाजार के निजी अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया हैं। घटना का कारण क्या है, जिसके कारण परिवार के चार लोगों ने एक साथ जहर का सेवन कर लिया, इसका खुलासा नही हो सका हैं। डाॅक्टरों ने बताया कि चारो ने ओरगेनोफास्फोरस नामक कीटनाशक का सेवन किया हैं। जिससे सभी की हालत गंभीर बनी हुई हैं।

ताज़ा समाचार

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH