ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी , हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी , हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत
बालाघाट 07 जुलाई 2023 - बालाघाट जिले के कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम नांदी में शुक्रवार की शाम करीब साढ़े चार बजे ट्रैक्टर ट्राली पलटने से उसमें सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसे में चालक सहित दो लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की 100 डायल मौके पर पहुंची। यह हादसा कैसे हुआ इस बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है,लेकिन घटनास्थल पर स्थिति देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में चले गया होगा, जिसके कारण ट्राली के पलटने से ट्राली में सवार युवक की दबने से मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को नांदी - मोहगांव से ग्राम गर्रा की ओर लोहे की सरिया भरकर परिवहन किया जा रहा था। ट्रैक्टर चालक ओमप्रकाश राहंगडाले चला रहा था। ट्रैक्टर जैसे ही ग्राम नांदी पहुंचा था कि ट्राली पलटने से उसमें सवार ग्राम गर्रा सादाबोड़ी निवासी राजकुमार धुर्वे 35 वर्ष दब गया। जिससे उसने मौके पर दम तोड़ दिया और रवि वट्टी गंभीर रूप से घायल हो गया। 

हालांकि चालक ओमप्रकाश को हल्की चोटें आई है। घटना के बाद मौकास्थल पर जमावड़ा लग गया।सड़क हादसे में घायल रवि वट्टी को उपचार के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटंगी लाया गया है। जहां से गंभीर हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव काे बरामद कर पंचनामा कार्रवाई पूरी कर जांच शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH