भाभी जी के चाहने वालो के लिए एक बुरी खबर है क्योंकि अब भाभी जी नही मिलेंगी घर पर ,,

बॉलीवुड , 21-08-2020 5:55:46 PM
Anil Tamboli
भाभी जी के चाहने वालो के लिए एक बुरी खबर है क्योंकि अब भाभी जी नही मिलेंगी घर पर ,,
मुम्बई 21 अगस्त 2020 - एन्ड टीवी प्रसिद्ध शो 'भाबीजी घर पर हैं' में चर्चित 'गोरी मेम' यानी अनीता भाभी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सौम्या टंडन ने इस शो को आखिरकार छोड़ने का फैसला कर लिया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह अब इस शो के कॉन्ट्रैक्ट को आगे नहीं बढ़ाएंगी जो कि 21 अगस्त को ही खत्म हो रहा है। यानी शुक्रवार को उनकी शूटिंग का अंतिम दिन होगा। सौम्या के इस बयान के साथ ही पिछले कुछ हफ्तों से उनके शो को छोड़ने की अफवाहों पर अब विराम लग गया है। सौम्या के करियर का यह शो अब तक का सबसे सफल शो रहा है और इस किरदार के जरिए ही सौम्या देश के घर-घर तक पहुंची हैं।

अपने इस फैसले के बारे में और देश की स्थिति को समझते हुए उन्होंने कहा, 'वैसे ऐसे समय में एक स्थाई नौकरी और लोकप्रिय शो को छोड़ने का फैसला थोड़ा अटपटा सा लगता है। लेकिन, मुझे लगता है कि सिर्फ नियमित रूप से कमाई करना ही अब ज्यादा उत्साह पैदा नहीं करता है। मुझे अब कुछ ऐसे प्रोजेक्ट्स पर काम करना है जो एक कलाकार के तौर पर मुझमें कुछ वृद्धि करें।'

अपनी बात को जारी रखते हुए सौम्या ने कहा, 'इसका मतलब यह नहीं है कि इस शो ने मेरी उन्नति में कोई योगदान नहीं दिया है। अब तक इस शो के साथ मेरी यात्रा बहुत खूबसूरत रही है। हालांकि, मैं इस किरदार को पिछले पांच वर्षों से निभा रही हूं लेकिन मुझे नहीं लगता कि मुझे इस शो को और पांच साल देने चाहिए। मुझे अब कुछ दूसरी अच्छी कहानियों का हिस्सा बनना है। अलग-अलग जगहों पर बहुत अच्छा काम हो रहा है। मुझे अपनी इस शो की टीम जरूर याद आएगी लेकिन अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकल कर जोखिम उठाने ही होंगे।'

कुछ समय पहले खबर आई थी कि सौम्या की हेयर ड्रेसर को कोरोना ने जकड़ा है। साथ ही वेतन में कटौती और कोरोना वायरस से डर को लेकर भी सौम्या खबरों में थीं। इन सब पर अपने बयान में सौम्या ने कहा, 'मुझे अपनी हेयर ड्रेसर के कोरोना पॉजिटिव आने पर चिंता हुई थी और इसके लिए मैं अपने परिवारीजनों को खतरे में नहीं डाल सकती। मेरा एक छोटा बच्चा भी है। और मेरे शो छोड़ने का कारण पैसे में कटौती तो बिल्कुल नहीं है। सबको पता है कि आर्थिक समस्याएं सबके सामने हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
बड़ी खबर - बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र सहित इन 07 राज्यो के राज्यपाल बदले, देखे किसे मिली कंहा की जिम्मेदारी
बड़ी खबर - बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र सहित इन 07 राज्यो के राज्यपाल बदले, देखे किसे मिली कंहा की जिम्मेदारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH