जांजगीर चाम्पा - कुरियर ऑफिस से लाखो की चोरी करने वाला अविनाश यादव गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - कुरियर ऑफिस से लाखो की चोरी करने वाला अविनाश यादव गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा 07 जुलाई 2023 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 06 जुलाई 2023 को प्रार्थी निलेश ब्रांच मैनेजर कोरियर डिलीवरी ऑफिस सिंधी कॉलोनी ने चाम्पा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 05 - 06 जुलाई 2023 की दरमियानी रात अज्ञात चोर द्वारा कार्यालय के लाकर को उखाड़ कर  कलेक्शन राशि 01 लाख 64 हजार 04 सौ 80 रुपए को चोरी कर ले गया है प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना चाम्पा में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 457, 380 IPC कायम कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पता तलाश हेतु मुखबिर लगाया गया विवेचना दौरान मुखबिर के सूचना आधार पर आरोपी अविनाश यादव उम्र 21 वर्ष भोजपुर चांपा को पूछताछ किया बताया कि अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है आरोपी ने बटवारा में मिले 01 लाख रुपये , घटना में उपयोग किए गए औजार , मोबाइल बरामद कराया है। और लाकर को चलती मालगाड़ी में फेकना तथा 64,480/ को अन्य साथी को रखना बताया गया है।

आरोपी अविनाश यादव के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। 

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मनीष सिंह परिहार , सहायक उप निरीक्षक रामप्रसाद बघेल , आरक्षक ईश्वरी राठौर , माखन साहू , गौरी शंकर राय , नितिन द्विवेदी का विशेष योगदान रहा।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH