छत्तीसगढ़ - आंगनबाड़ी सहायिका से मार खाने के बाद ग्रामीण ने उठाया यह खौफनाक कदम

रायगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - आंगनबाड़ी सहायिका से मार खाने के बाद ग्रामीण ने उठाया यह खौफनाक कदम
रायगढ़ 07 जुलाई 2023 - आंगनबाड़ी सहायिका से सरेआम मार खाना एक ग्रामीण को इतना नागवार गुजरा कि उसने खुद को अपमानित महसूस करते हुए चंद मिनटों में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला रैरूमा चैकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम भालू पखना का है। घटना की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।  

मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के रैरूमा चैकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम भालू पखना निवासी समयनाथ पिता घुराउ मांझी उम्र 48 साल गुरूवार को अपने पड़ोसियों के साथ घर के बाहर बैठा हुआ था। इस दरम्यान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रभा एक्का वहां पहुंची और सबके सामने उसने समय नाथ का कालर पकड़कर तमाचा जड़ते हुए मारपीट करना शुरू कर दी। घर के बाहर हो हल्ला सुनकर जब समय नाथ की पत्नी मौके पर पहुंची तब जाकर मामला शांत हो सका।  

इस घटना के कुछ समय बाद समय नाथ ने अपने ही घर में एक कापी में आत्महत्या का कारण लिखा और फिर फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है की सहायिका के द्वारा उससे सरेआम मारपीट करने से मृतक अपने आप को अपमानित महसूस करते हुए यह आत्मघाती कदम उठा लिया। ग्रामीण के आत्महत्या की जानकारी मिलते ही रैरूमा पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..

छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम

जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार

सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..

छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH