छत्तीसगढ़ - चलती ट्रेन से कूद कर फरार हुए समसुद्धीन और कलाम अली , पुलिस तलाश में जुटी

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - चलती ट्रेन से कूद कर फरार हुए समसुद्धीन और कलाम अली , पुलिस तलाश में जुटी
बिलासपुर 07 जुलाई 2023 - करोड़ों के ठगी के दो आरोपी चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गए हैं। झारखंड से गिरफ्तार कर मुंबई पुलिस आरोपियों को ट्रेन से महाराष्ट्र ले जा रही थी। आरोपियों के खिलाफ मुंबई के बोरीवली थाने में धारा 420, 66 के तहत केस दर्ज है। मुंबई पुलिस ने अब मामले की शिकायत GRP में दर्ज कराई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बोरीवली मुम्बई थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक विजय जाधव अपनी टीम के साथ धोखाधड़ी के प्रकरण में आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए झारखंड के बरदुवा पलाजोरी गए हुए थे। यहां झारखंड पुलिस टीम के सहयोग से मुम्बई पुलिस ने तीन आरोपी समसुद्धीन , कलाम और हुसैन अली को गिरफ्तार किया था। 

गिरफ्तार आरोपियों को मधुपुर न्यायालय से ट्रांजिस्ट रिमांड लेकर मुंबई पुलिस 12262 दुरंतो एक्सप्रेस से महाराष्ट्र जा रही थी। तड़के ट्रेन बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंची, इसी बीच ट्रेन जैसे ही प्लेटफॉर्म से रवाना होने लगी। आरोपी समसुद्धीन व कलाम अली ने वाशरूम जाने की बात कही। तभी वाशरूम ले जाने के लिए हथकड़ी खोलने के दौरान दोनों आरोपी पुलिस को झटका देकर ट्रेन की विपरित दिशा में कूद गए।

ट्रेन रफ्तार पकड़ चुकी थी, लिहाजा दोनों आरोपी भागने में कामयाब हो गए। इधर मुंबई पुलिस के प्रधान आरक्षक ने मामले की शिकायत GRP में दर्ज कराई है। रायपुर से डायरी आने पर GRP बिलासपुर ने धारा 224 के तहत अपराध दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दिया है।

ताज़ा समाचार

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH