सेल्फ होम आईसोलेशन में गए मुख्यमंत्री , विगत दिनों मीटिंग के दौरान कोरोना संक्रमित के सम्पर्क में आये थे सी एम ,,

देश , 21-08-2020 4:10:15 PM
Anil Tamboli
सेल्फ होम आईसोलेशन में गए मुख्यमंत्री , विगत दिनों मीटिंग के दौरान कोरोना संक्रमित के सम्पर्क में आये थे सी एम ,,
हरियाणा 21 अगस्त 2020 - हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने खुद को आइसोलेट कर लिया है. दरअसल, एसवाईएल मीटिंग के दौरान सीएम मनोहर लाल खट्टर ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की थी. कल ही गजेंद्र सिंह शेखावत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इस वजह से सीएम खट्टर ने खुद को आइसोलेट कर लिया है.

इसके साथ ही कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्होंने भी सीएम मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की थी. गौरतलब है कि देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 28 लाख के पार है और कई वीवीआईपी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. इनमें देश के गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हैं.

कल ही केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. करीबी सूत्रों के मुताबिक डॉक्टरों की सलाह पर वह गुरुग्राम के मेदांता में इलाज कराएंगे. दरअसल, शेखावत को कुछ समय से अस्वस्थ महसूस कर रहे थे, जिस पर उन्होंने गुरुवार को कोरोना टेस्ट कराया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई.

डॉक्टरों की सलाह के बाद गजेंद्र सिंह शेखावत ने अस्पताल में भर्ती होने का निर्णय लिया. करीबी सूत्रों ने बताया कि उन्हें गुरुग्राम के मेदांता ले जाया गया है. शेखावत ने संपर्क में आने वाले सभी लोगों से खुद को आइसोलेट कर कोरोना की जांच कराने की अपील की है.

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के पॉजिटिव होने के बाद स्टाफ के लोग जांच कराएंगे. इससे पूर्व कुछ और केंद्रीय मंत्री भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं. कोरोना पॉजिटिव हुए गृहमंत्री अमित शाह अब स्वस्थ हो चुके हैं. वहीं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अर्जुन राम मेघवाल का इलाज चल रहा है।

सेल्फ होम आईसोलेशन में गए मुख्यमंत्री , विगत दिनों मीटिंग के दौरान कोरोना संक्रमित के सम्पर्क में आये थे सी एम ,,

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड

छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल

सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील

भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत

बड़ी खबर - बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र सहित इन 07 राज्यो के राज्यपाल बदले, देखे किसे मिली कंहा की जिम्मेदारी

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH