कार में लिफ्ट दे कर विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म , सात लोगो ने दिया वारदात को अंजाम ,,

क्राइम , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कार में लिफ्ट दे कर विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म , सात लोगो ने दिया वारदात को अंजाम ,,
कांगड़ा 21 अगस्त 2020 - हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में 32 वर्षीय विवाहित महिला से गैंगरेप की सनसनीखेज घटना सामने आया है. बताया जा रहा है कि महिला के साथ सात लोगों ने वहशीपन की हदें पार कर दी. इन लोगों ने महिला को लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाया और गैंगरेप को अंजाम दिया.

पीड़िता की शिकायत पर गागल पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पीड़िता के मुताबिक, वह बनोई इलाके के एक बस स्टेशन पर बस का इंतजार कर रही थी. तभी वहां से गुजर रहे इन लोगों ने उसे लिफ्ट देने का ऑफर दिया. इसके बाद उसे सलोल एरिया के एक फॉर्म में ले जाया गया और गैंगरेप की वारदात की गई.

पुलिस का कहना है कि फॉर्म में गैंगरेप के बाद पीड़िता को मैक्लोडगंज के एक होटल में ले जाकर फिर से रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है. पुलिस ने आस-पास के गांव में रहने वाले सभी सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही उनसे पूछताछ की जा रही है.

कांगड़ा के डीएसपी सुनील राणा ने कहा कि हमने सभी सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें आज कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा. पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया गया है और उसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. पुलिस ने होटल मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस का कहना है कि महिला के तीन बच्चे हैं और वह पिछले पांच सालों से अपने पति से अलग रह रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH