छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूली वाहन को मारी टक्कर , हादसे में कई बच्चे घायल

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूली वाहन को मारी टक्कर , हादसे में कई बच्चे घायल
बिलासपुर 04 जुलाई 2023 - मस्तूरी क्षेत्र के पेंड्री में तेज रफ्तार ट्रक चालक ने स्कूल के पास खड़े पिकअप को टक्कर मार दी। इससे पिकअप में सवार आठ बच्चों और चालक को चोटे आई है। पिकअप के ड्राईवर ने घटना की शिकायत मस्तूरी थाने में की है। इस पर पुलिस ने ट्रक ड्राईवर के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

जानकारी के मुताबिक मस्तूरी क्षेत्र के पेंड्री में रहने वाले रामायण केंवट ड्राईवर हैं। वह सोमवार की सुबह पिकअप लेकर अपने घर आए थे। बच्चों के स्कूल का समय होने के कारण उन्होंने अपने बच्चों के साथ ही मोहल्ले के बच्चों को पिकअप में बिठाकर स्कूल छोड़ने गए थे। स्कूल के पास वाहन को खड़े कर वे बच्चों को उतार रहे थे। इसी दौरान मुलमुला की ओर से आ रहे ट्रक के चालक ने उनके पिकअप को टक्कर मार दी।

हादसे में रामायण के साथ ही पिकअप में सवार कुमारी राखी, सूर्या कुमार, कुमारी अर्पिता, कुमारी संध्या, सोनू कुमार, अंकिता, शुभम और अनमोल को चोटे आई। आसपास के लोगों की सहायता से ड्राईवर ने घायल बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां से सभी बच्चों को सिम्स रेफर कर दिया गया। वहीं, ड्राईवर को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पिकअप के ड्राईवर ने घटना की शिकायत मस्तूरी थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

स्कूल के पास पिकअप को टक्कर मारने के बाद ट्रक का चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। इधर हादसे की जानकारी मिलते ही घायल बच्चों के स्वजन और मोहल्ले वालों की भीड़ भी अस्पताल पहुंच गई। अस्पताल में बच्चों की जांच के लिए सिम्स भेजा गया। यहां पर जांच के बाद पांच बच्चों को छुट्टी दे दी गई। तीन बच्चों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH