छत्तीसगढ़ - सिंचाई कालोनी में घुसा हाथी , लोगो को घर के भीतर रहने की अपील

बालोद , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सिंचाई कालोनी में घुसा हाथी , लोगो को घर के भीतर रहने की अपील
बालोद 03 जुलाई 2023 - छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सोमवार की देर शाम एक दंतैल हाथी के दस्तक देते की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि शहर के अंदर दंतैल हाथी की मौजूदगी से नगरवासी दहशत में है। बालोद नगर के सिंचाई कालोनी की तरफ हाथी को देखा गया है। इसके बाद दंतैल हाथी को पुलिस कंट्रोल रूम, कलेक्टर बंगला के पीछे और ट्रांजिस्ट हॉस्टल की तरफ भी विचरण करते पाया गया। दंतैल हाथी की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद वन विभाग का अमला और भी अलर्ट हो गया है। हालांकि DFO आयुष जैन ने देर रात हाथी को शहर के बाहर भेजने की बात कही है।

सोमवार देर शाम के पहले बालोद वन परिक्षेत्र के औराभाठा परिसर में हाथी ने दस्तक दी थी। जिससे आसपास के देउरतराई, सिवनी, मालगॉव, मड़वापथरा, देवारभाट, तालगांव, झलमला, सिवनी, सेमरकोना, अंधीयाटोला, मुल्लेगुड़ा, धरमपुरा, नर्रा गांव को अलर्ट किया गया था। रविवार-सोमवार की रात दंतैल हाथी का लोकेशन तांदुला जलाशय उलट (ओवरफ्लो) में पाया गया था। जिससे शहर के अंदर प्रवेश करने की आशंका बन गई थी।

वहीं क्षेत्र में हाथी की मौजूदगी को देखते हुए झलमला से रानी मां मुख्य मार्ग में चलने वाले राहगीरों को सतर्क रहकर सावधानीपूर्वक यात्रा करने विभाग ने अपील की है। साथ ही किसी को भी जंगल न जाने, सतर्क और सुरक्षित रहने तथा एक दूसरे को सतर्क करने व हाथी दिखने पर नजदीकी वन अमला को सूचित करने की अपील की है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH