छत्तीसगढ़ - नव ब्याहता को घसीटकर पीटा , हास्टल वार्डन सहित चार के खिलाफ FIR दर्ज

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - नव ब्याहता को घसीटकर पीटा , हास्टल वार्डन सहित चार के खिलाफ FIR दर्ज
बिलासपुर 02 जुलाई 2023 - बिलासा गर्ल्स कालेज हास्टल परिसर में रहने वाले युवक ने अपनी मां और बहन के साथ मिलकर बहू को सड़क पर घसीटकर पीटा। इस दौरान हास्टल के वार्डन ने बहू की पिटाई की। मारपीट से घायल महिला ने घटना की जानकारी अपने मायके वालों को देकर सिविल लाइन थाने में शिकायत की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक इंदू चौक के पास स्थित बिलासा गर्ल्स कालेज परिसर में रहने वाली हिना साहू गृहणी हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि शनिवार की शाम सात बजे के करीब पारिवारिक बातों को लेकर पति दीपक साहू, हास्टल वार्डन ससुर रत्थुराम साहू, ननद ज्योति, सास शकुंतला ने मारपीट की।

पीड़ित ने बताया कि पति और उसके परिवार वालों ने पहले भी मारपीट की है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने मायके वालों को दी। इस पर वे शनिवार की शाम घरघोड़ा से बिलासपुर आए। यहां पर उन्होंने स्वयंसेवी संगठन की निकिता पमनानी, ललिता लहरे और अन्नू विश्वकर्मा से संपर्क कर अपनी बेटी की मदद करने कहा।

इस पर स्वयंसेवी संगठन की युवतियां भी वहां पहुंच गई थी। उनकी मदद से घायल महिला को उपचार के लिए ले जाया गया। महिला ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस मारपीट का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

मारपीट की जानकारी लगने पर हिना का भाई अपने मां और पिता को साथ लेकर घरघोड़ा से शहर पहुंचा। नारी शक्ति की टीम को लेकर वह अपनी बहन के घर गया। वहां पर हिना दर्द से कराहते हुए जमीन पर पड़ी थी। भाई और मां-पिता को देखकर वह दहाड़े मारकर रोने लगी। भाई अपनी बहन को लेकर जाने लगा तो हिना के पति और ससुराल वाले विरोध करने लगे। काफी झूमा-झटकी के बाद युवक अपनी बहन को गोद में उठाकर थाने पहुंचा।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH