नाबालिग के साथ दरिंदगी , पहले किया दुष्कर्म फिर हत्या कर लाश जला कर नदी में बहाया ,,

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नाबालिग के साथ दरिंदगी , पहले किया दुष्कर्म फिर हत्या कर लाश जला कर नदी में बहाया ,,
भदोही 20 अगस्त 2020 - उत्तर प्रदेश के भदोही में गुंडों ने दरिंदगी की इंतहा पार कर दी. यहां पर नदी से 17 साल की एक नाबालिग लड़की की अधजली लाश बरामद की गई है. लड़की के परिजनों का आरोप है कि बच्ची के साथ रेप किया गया है. इसके बाद तेजाब डालकर उसकी हत्या कर दी गई है , 02 दिन से लापता नाबालिग लड़की की नदी में मिली जली हुई लाश, परिजनों ने जताई रेप कर हत्या की आशंका

पुलिस के मुताबिक भदोही कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग लड़की बीते 17 अगस्त को खेत में जानवर चराने गई थी. इसी दौरान वह लापता हो गई. घरवालों ने बच्ची को काफी तलाशा, लेकिन वो नहीं मिली, इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत की. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 363 के तहत अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था और लड़की की तलाश कर रही थी.

इस बीच लड़की का शव नदीं के किनारे बरामद हुआ है. लड़की का शव अधजली अवस्था में है. लड़की के परिजनों ने आशंका जताई है कि रेप के बाद तेजाब डालकर लड़की को जलाया गया है. पुलिस का मानना है कि लड़की की निर्मम तरीके से हत्या की गई है. मृतका के परिजनों का आरोप है कि उनके गांव के पास के एक ईंट भट्टे के संचालक ने लड़की के साथ रेप किया गया और उसके बाद उसकी हत्या की गई है.

इस मामले की जांच के लिए क्राइम ब्रांच समेत चार टीम गठित की गई है. पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह का कहना है कि परिजनों के आरोपों की पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद ही हो सकेगी. उन्होंने कहा कि पुलिस हर बिंदु की गहराई से जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH