राजधानी में औरंगजेब लेन का नाम बदला , अब यह होगा औरंगजेब लेन का नया नाम

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
राजधानी में औरंगजेब लेन का नाम बदला , अब यह होगा औरंगजेब लेन का नया नाम
नई दिल्ली 29 जून 2023 - राष्ट्रीय राजधानी स्थित लुटियंस दिल्ली में औरंगजेब लेन का नाम बदलकर अब Dr. APJ Abdul Kalam Lane कर दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक नई दिल्ली नगर पालिका परिषद ने एक बैठक इस सड़क का नया नामकरण करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। गौरतलब है कि पहले सिर्फ रोड का नाम बदला गया था, लेकिन अब लेन का नाम भी बदल दिया गया है।

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के मुताबिक लोगों की भावनाओं का सम्मान रखते हुए यह फैसला लिया गया है। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) ने लुटियंस दिल्ली में औरंगजेब लेन का नाम बदलने का फैसला लिया है। NDMC ने सदस्यों की बैठक में लेन का नाम बदलने की मंजूरी दी गई है।

बता दें कि नई दिल्ली नगर पालिका परिषद ने अगस्त 2015 में औरंगजेब रोड का नाम बदलकर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड कर दिया था। Dr. APJ Abdul Kalam Lane मध्य दिल्ली में पृथ्वीराज रोड से जोड़ती है। NDMC के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय के मुताबिक नई दिल्ली नगरपालिका अधिनियम, 1994 की धारा 231 की उपधारा (1) के खंड (ए) के संदर्भ में नाम बदलने का प्रस्ताव आया था। उन्होंने कहा कि महान पुरुषों और महिलाओं को पहचान देने की जरूरत है, इसलिए परिषद ने यह फैसला लिया है।

गौरतलब है कि मुगल बादशाह औरंगजेब एक कट्टर सुन्नी मुसलमान था, जो अपने क्रूर शासन के लिए जाना जाता है। कई इतिहास कारों के मुताबिक औरंगजेब ने अपने शासन के दौरान हिंदुओं पर कई अत्याचार किए और मंदिरों को ध्वस्त कर दिया था। साथ ही सिख गुरुओं पर भी क्रूरता दिखाई थी। इस कारण से कई धार्मिक संगठन भी बीते कई सालों में दिल्ली में औरंगजेब लेन का नाम बदलने की मांग कर रहे थे।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH