विधायक पर लगा दुष्कर्म का आरोप , पीड़िता का दावा दुष्कर्म के बाद जन्मी बच्ची विधायक की देन ,,

उत्तराखंड , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
विधायक पर लगा दुष्कर्म का आरोप , पीड़िता का दावा दुष्कर्म के बाद जन्मी बच्ची विधायक की देन ,,
देहरादून 19 अगस्त 2020 -  उत्तराखंड के देहरादून में सत्ताधारी BJP के विधायक महेश नेगी पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाकर प्रदेश की सियासत को गर्मा दिया है. महिला ने  नेहरू कॉलोनी पुलिस थाने में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि विधायक ने साल 2016 से उसके साथ नैनीताल, दिल्ली, मसूरी तथा देहरादून आदि अलग-अलग स्थानों पर कथित तौर पर दुष्कर्म किया. महिला ने दावा किया कि विधायक से उसकी एक बच्ची भी है और उसका DNA टेस्ट कर सत्यता का पता लगाया जा सकता है. 

महिला ने कहा है कि वह अपनी मां की बीमारी के इलाज के सिलसिले में विधायक से मिली थी. इससे पहले, विधायक की पत्नी रीता नेगी ने भी महिला पर अपने पति को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए नेहरू कॉलोनी पुलिस थाने में एक मुकदमा दर्ज कराया है. रीता ने आरोप लगाया है कि महिला उनके पति को बदनाम कर रही है. विधायक की पत्नी ने अपनी शिकायत में कहा है कि महिला और उसका परिवार उनके पति को ब्लैकमेल कर पांच करोड रुपये मांग रहा है. 

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था, अशोक कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच शुरू कर दी गयी है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भी मामले को गंभीर बताते हुए आरोप लगाने वाली महिला की बच्ची का डीएनए टेस्ट कराने की मांग की है और कहा है कि इससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. सिंह ने कहा यह विषय बहुत गंभीर है कि एक विधायक पर एक महिला शारीरिक शोषण का आरोप लगा रही है और इस दरम्यान एक बच्ची का भी जन्म हुआ है.  बच्ची का डीएनए टेस्ट कराया जाना चाहिए जिससे मामले की तह तक पहुंचा जा सके।
विधायक पर लगा दुष्कर्म का आरोप , पीड़िता का दावा दुष्कर्म के बाद जन्मी बच्ची विधायक की देन ,,

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..

छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम

जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार

सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..

छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH