छत्तीसगढ़ का पहला मामला , तीन बेटियों के बाद बेटे की चाह में पत्नी को गर्भवती करने पर आरक्षक निलंबित

बालोद , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ का पहला मामला , तीन बेटियों के बाद बेटे की चाह में पत्नी को गर्भवती करने पर आरक्षक निलंबित
बालोद 28 जून 2023 - छत्तीसगढ़ के बालोद में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां तीन बेटियां होने के बावजूद बेटे की चाह में पत्‍नी को फिर गर्भवती करने पर एक जवान को निलंबित कर दिया गया। मामला बालोद जिले के ग्राम धनोरा में स्थित 14वीं वाहनी छत्तीसगढ़ सशक्त बल का है। जहां सेनानी डी.आर. आंचला ने आरक्षक क्रमांक 458 प्रहलाद सिंह को दो से अधिक बच्चे होने के कारण निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उसे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। निलंबित प्रह्लाद सिंह उत्तरप्रदेश के मथुरा का रहने वाला है।

सेनानी डी.आर. आंचला ने अपने आदेश में कहा की ,,

CISO कोर्स राजनांदगांव में पूर्ण करने के पश्चात 14 जून से 21 जून 2023 तक कोर्स ब्रेक उपभोग पश्चात सही समय पर आमद ना देकर अनुपस्थित होने के कारण 6 जून को आरक्षक प्रहलाद सिंह का वेतन रोकने के लिए आदेशित किया गया। जिसके बाद आरक्षक प्रहलाद सिंह 23 जून 2023 को वेतन चालू करने एवं पत्नी की डिलीवरी के लिए आठ दिनों के साप्ताहिक अवकाश का आवेदन लेकर उपस्थित हुआ।

जिसमें डिलीवरी के संबंध में पूछने पर आरक्षक द्वारा पूर्व में तीन जीवित बच्चे लगातार बेटियां होने के कारण बेटे की चाह में अपनी पत्नी के गर्भ मे 8 माह का चौथा बच्‍चा का होना बताया है। जो शासकीय कर्मचारी में होने के बावजूद लड़के की चाह में वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत राष्ट्रीय जनसंख्या नीति का घोर उल्लंघन कर अनुशासनहीनता प्रदर्शीत किया गया एवं छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3.1 तीन, 3 क, ख, ग एवं 3 ख, क का घोर उल्लंघन करना पाया गया।

बता दे कि आरक्षक भर्ती आवेदन पत्र वर्ष 2010 के अनुसार दो से अधिक जीवित संतान नही होने चाहिए, अतः आरक्षक द्वारा किए गए उक्त अशोभनीय कृत्य के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि मे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH