बारातियों से भरी मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी , हादसे में 03 बच्चो सहित 05 लोगो की मौत

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बारातियों से भरी मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी , हादसे में 03 बच्चो सहित 05 लोगो की मौत
दतिया 28 जून 2023 - भांडेर अनुभाग के दुरसड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बुहारा में निर्माणाधीन पुल के नजदीक एक मिनी ट्रक के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। प्रारंभिक तौर पर सिर्फ 5 लोगों की मौत की पुष्टि पुलिस द्वारा की गई है। मरने वालों में 3 बच्चे भी शामिल बताए जाते हैं। उक्त सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने ग्राम बिल्हेटी से ट्रक में सवार होकर टीकमगढ़ से जतारा जा रहे थे। घटना बुधवार सुबह 6:00 बजे की बताई जाती है। 

ट्रक बारात लेकर लौट रहा था और उसमें दुल्हन भी थी। ये लोग टीकमगढ़ के जतारा से लौट रहे थे। मौके पर बचाव कार्य चल रहे हैं और पुलिस व प्रशासन के अफसर पहुंच गए हैं। घायलों इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पीड़‍ित परिवारों को हर संभव मदद करने की बात कही है।

जानकारी के मुताबिक बुहारा गांव के पास नदी पर पुल का निर्माण कार्य चल रहा था। टीकमगढ़ के जतारा गांव से बारात लेकर लौट रहा ट्रक पुल के पास अनियंत्रित हो गया और रैलिंग को तोड़कर पलट गया। मौके पर मौजूद भांडेर एसडीओपी करणिक श्रीवास्तव ने बताया कि नदी किनारे निर्माणाधीन पुल के करीब से बनी पुलिया के रास्ते ट्रक गुजर रहा था, जहां नदी का पानी होने के कारण वह अनियंत्रित होकर पलट गया। 

इस हादसे में ट्रक में सवार 3 बच्चे गुंजन, ईशु खटीक, देव सहित महिला गुंजा एवं एक अन्य की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल है । मृतक और घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू हुआ। दतिया पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद है। हाल ही में हुई बारिश के कारण नदी का पानी भी तेज गति से चल रहा है, जिसके कारण रेस्क्यू कार्य में बाधा आ रही है।

पुलिस ने तुरंत मौके पर बचाव कार्य शुरू कर दिए। साथ ही घायलों को तुरंत दतिया अस्पताल पहुंचाया। जहां पर इलाज चल रहा है। हादसे की खबर जैसे प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के पास पहुंची तो उन्होंने अफसरों से बात की और बचाव कार्य तेज करने व पीडि़त परिवारों को हर संभव मदद करने के निर्देश दिए।

ताज़ा समाचार

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH