01 जुलाई 2023 से बदल जाएंगे यह 5 नियम , आपकी जेब पर भी होगा असर , पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
01 जुलाई 2023 से बदल जाएंगे यह 5 नियम , आपकी जेब पर भी होगा असर , पढ़े पूरी खबर
नई दिल्ली 27 जून 2023 - 01 जुलाई 2023 से कई नियमों में बदलाव होने वाला है, जो आपकी जेब पर सीधा असर डाल सकते हैं। बैंक , ट्रैफिक , टैक्स व्यवस्था के अलावा कानून से संबंधित कुछ मामलों में नए नियम 01 जुलाई 2023 से लागू होने वाले हैं, यहां हम आपको इन नए नियमों के बारे में जानकारी दी रहे हैं -

01 जुलाई 2023 से भारत में ​घटिया क्वालिटी के जूते चप्पलों के निर्माण और उनकी बिक्री पर भी रोक लग जाएगा। विश्व व्यापार संगठन के नियमों का पालन करते हुए केंद्र सरकार ने फुटवियर यूनिट्स को क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर (QCO) लागू करने का आदेश दिया है। क्यूसीओ (QCO) के दायरे में 27 फुटवियर प्रोडक्ट्स को शामिल किया गया है।

विदेश यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो आपको इस TCS संबंधी नए नियम को जरूर समझना चाहिए। यदि आप घरेलू ट्रैवल एजेंटों या ऑनलाइन पोर्टल के जरिए विदेश टूर बुक करेंगे तो ऐसे में आपको TCS की भारी राशि का भुगतान करना पड़ सकता है। वहीं यदि आप अंतरराष्ट्रीय वेबसाइटों द्वारा प्रस्तावित टूर पैकेज लेने के लिए अंतरराष्ट्रीय डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिए भुगतान करते हैं तो भुगतान 07 लाख रुपए की सीमा के भीतर होने कोई TCS नहीं होगा।

01 जुलाई 2023 से मोबाइल , कंप्यूटर , लैपटॉप जैसे कई इलेक्ट्रॉनिक सामान के दाम कम सकते हैं। दरअसल कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों व उनके कलपुर्जों की कीमत करीब काफी कम हो गए हैं। सेमीकंडक्टर और कैमरा मॉडल सहित सभी स्मार्टफोन कलपुर्जों की कीमत घटने के कारण मोबाइल , टीवी , फ्रिज आदि की कीमत घट सकती है।

देश में अब महाराष्ट्र और विशेषकर मुंबई में नया ट्रैफिक नियम लागू होने वाला है। 1 जुलाई से 4 पहिया वाहनों में पीछे की सीट पर बैठने वालों के लिए सीट बेल्ट लगाना जरूरी कर दिया गया है। महाराष्ट्र में 01 जुलाई 2023 के नए नियम लागू हो जाएंगे।

हर माह की तरह 01 जुलाई को सरकारी तेल कंपनियां रसोई गैस की कीमतों में बदलाव कर सकती है। 01 जून को LPG गैस सिलेंडर बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियों ने एलपीजी के रेट बदले थे। अब एक बार फिर रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव की संभावना जताई जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH