छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के शक में नवब्याहता पत्नी की हत्या करने के बाद थाने पँहुचा पति

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के शक में नवब्याहता पत्नी की हत्या करने के बाद थाने पँहुचा पति
बिलासपुर 27 जून 2023 - इस वक्त बिलासपुर जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जँहा एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। दोनों की शादी 6 महीने पहले हुई थी। 

मिली जानकारी के अनुसार, युवक अपनी नवविवाहित पत्नी के चरित्र पर शंका करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होते रहता था। कल भी दोनों के बीच विवाद हुआ और इसके बाद युवक ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। यह पूरी घटना सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम सेलर के वार्ड क्रमांक 08 की है। 

यहां करण सूर्यवंशी नामक युवक जिसकी शादी 5 महीने पहले ही रितिका से हुई थी। शादी के बाद पति पत्नी साथ रह रहे थे, लेकिन आरोपी करण सूर्यवंशी को अपनी पत्नी के पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक से अवैध संबंध होने की आशंका थी जिसकी वजह से हमेशा वाद विवाद होने लगा था। बीती रात भी आरोपी पति करण का पत्नी रितिका से उसके अवैध सम्बंध को लेकर विवाद हुआ, जिस पर आक्रोशित करण ने रात लगभग 3:30 बजे के लगभग उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। 

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति सुबह खुद ही सीपत थाने पहुंच गया और हत्या करने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी करण सूर्यवंशी को हिरासत में ले लिया है और कार्रवाई में जुट गई है।

ताज़ा समाचार

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH